03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

चीतल मारकर खा गए आरोपी, पैसा लेकर छोड़ने में नपे जसपुर के तीन सिपाही

Spread the love

एफएनएन, जसपुर : चीतल मारने के आरोपियों को पैसा लेकर छोड़ने पर पतरामपुर पुलिस चौकी के तीन सिपाहियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाजिर कर दिया। ग्राम भोगपुर निवासी एक परिवार के सदस्य ने 10 दिन पूर्व चीतल को मार दिया था। पतरामपुर पुलिस चौकी के सिपाहियों को जब घटना की जानकारी हुई तो वे आरोपियों को पुलिस चौकी पतरामपुर ले आए और उनकी निशानदेही पर घर के फ्रिज से चीतल का मांस बरामद कर लिया। पुलिस चौकी के तीन सिपाहियों ने घटना की जानकारी कोतवाल को नहीं दी और आरोपियों से 20 हजार रुपए लेकर उन्हें छोड़ दिया। जानकारी होने पर सीओ ने जांच की तो आरोप सही पाए गए। रिपोर्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भेजी गई थी। तीन सिपाहियों जगदेव सिंह, विनोद खाती, दीवान सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाजिर कर दिया है।

Hot this week

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img