03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

चलती ट्रेन से महिला को पुल से फेंका, नाविकों को निर्वस्त्र हालत में मिली

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google
शुक्लागंज (उन्नाव): बिहार प्रांत के सिवान की रहने वाली 45 वर्षीय महिला को चलती ट्रेन से गंगाघाट क्षेत्र में रेलवे पुल से गंगा रेती में फेंक दिया गया। उसने अचलगंज के घिस्सलपुरवा निवासी अपने दामाद पर रुपये व अन्य सामान छीनने के साथ फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। होश आने पर उसने रिश्तेदार का नाम लेकर आरोप लगाया।

 

मामला जीआरपी से जुड़ा होने पर सीओ रेलवे लखनऊ ऋषिकेश यादव जिला अस्पताल पहुंचे और महिला के बयान दर्ज किए। महिला की भाषा समझ में न आने से सीओ को बयान दर्ज करने में काफी दिक्कत हुई। पुलिस अचलगंज के घिस्सलपुरवा रवाना हुई है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

गंगाघाट क्षेत्र में रेलवे पुल के नीचे सुबह करीब नौ बजे श्रद्धालुओं व नाविकों ने एक महिला को गंगा की रेती में पड़ा देखा। शरीर में कपड़े न होने से कपड़ों से तन ढकने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। कुछ ही देर में घटनास्थल पर सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई। गंगाघाट थाना प्रभारी राजकुमार ने बेहोशी हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

इलाज के दौरान होश आने पर उसने अपना नाम राजकुमारी निवासी सिवान बिहार प्रांत बताया। गांव का नाम उसने बताया पर भाषा समझ नहीं आई। उसने बताया कि अचलगंज के घिस्सलपुरवा में उसने बेटी की शादी की थी। ससुरालियों से बेटी का विवाद चल रहा है। वह इसी सिलसिले में आई थी। बताया कि उसके पास रुपये व कपड़े थे। दामाद ने सब छीन लिए और उसे चलती ट्रेन से फेंक दिया।

उसके द्वारा अधिकांश दी गई जानकारी उसकी भाषा से समझ नहीं आई। सीओ रेलवे ऋषिकेश यादव ने जिला अस्पताल पहुंचकर महिला से जानकारी ली। पुलिस की एक टीम अचलगंज के लिए रवाना हुई है। गंगाघाट कोतवाल राजकुमार ने बताया कि महिला का उन्नाव के अचलगंज में रहने वाले दामाद से झगड़ा हुआ था। महिला को पुल से फेंका गया है या वह गिरी, इसकी जांच के लिए टीम अचलगंज भेजी गई है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Arvind Pandey के बेटे के मामले में जांच के आदेश, 15 दिन में रिपोर्ट

एफएनएन, रुद्रपुर : Arvind Pandey उधम सिंह नगर में...

Haldwani Firing : घर के बाहर गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani Firing नैनीताल जिले के हल्द्वानी...

Mahila Arakshan बिल पर सियासी संग्राम : गणेश गोदियाल का धामी सरकार पर तीखा हमला

एफएनएन, देहरादून : Mahila Arakshan बिल को लेकर देशभर में...

Topics

Haldwani Firing : घर के बाहर गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani Firing नैनीताल जिले के हल्द्वानी...

संत मंगलपुरी की मुस्कान बी हाईस्कूल में 91.16% अंक लेकर बनीं मीरगंज टॉपर

उप प्रबंधक बाबा अरविन्द गिरी, प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img