Sunday, March 15, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडगर्भ में बेटा है या बेटी, पत्नी का पेट हसिया से फाड़ा

गर्भ में बेटा है या बेटी, पत्नी का पेट हसिया से फाड़ा

एफएनएन, बदायूं : एक गर्भवती महिला का पेट उसके पति ने सिर्फ इस लिए फाड़ दिया वह जनना चाहता था कि उसके गर्भ में पल रहा बच्चा लड़का है या लड़की। मुहल्ला नेकपुर गली नंबर तीन में शराब के नशे में धुत युवक ने हसिया से अपनी पत्नी का पेट फाड़ डाला। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की हालत गंभीर होने पर उसको बरेली रेफर कर दिया गया है। महिला के भाई गोलू निवासी घोंचा थाना सिविल लाइंस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर हंसिया भी बरामद कर लिया है। महिला के परिवारवालों का आरोप है कि पन्नालाल लड़का चाहता था और यही जानने के लिए उसने अनीता के साथ ऐसा किया।

आरोपी पन्नालाल गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नेकपुर निवासी अनीता एक परचून की दुकान चलाती है। पन्नालाल मजदूरी करता है। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। और चार बेटियां साथ में रहती हैं। अनीता के साथ जब ये हादसा हुआ तो वो आठ महीने की प्रेगनेंट थीं। आरोप है कि पन्नालाल आए दिन बेटे के लिए अनीता को मारता पीटता था। गाली गलौज करता था। पर शनिवार 19 सिंतबर को उसने हद कर दी। उसने हसिया से अनीता पर हमला किया। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग आ पहुंच गए। उन्होंने खून से लथपथ अनीता को देखा, तो फौरन पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पुलिस आई और आरोपी पन्नालाल को गिरफ्तार कर लिया।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments