03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

महिला से अनैतिक संबंध बनाने के दौरान 72 साल के बुजुर्ग की मौत

एफएनएन, देहरादून: कोतवाली क्षेत्र में हुई बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया। लेकिन इस खुलासे में जो तथ्य सामने आए हैं वो हैरान करने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक बुजुर्ग की मौत महिला के साथ संबंध बनाने के दौरान ही हो गई। मृतक बढ़ती उम्र के बावजूद रंगीन मिजाज का था। पुलिस को गत शुक्रवार को सूचना मिली थी कि देहरादून के सहारनपुर चैक के पास 72 साल का बुजुर्ग अपने घर में मृत अवस्था में पड़ा है। इस सूचना पर पुलिस फाॅरेंसिक टीम के साथ घटना पर पहुंची। और मामले की छानबीन की। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह साफ नहीं हो पाया कि मौत कैसे हुई।

ऐसे हुआ खुलासा

पुलिस ने घर के आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मृतक की परिचित महिला से पूछताछ की, तो चैंकाने वाले राज सामने आए। यह महिला बुजुर्ग की कई वर्षों से देखभाल करती आ रही थी। महिला ने पुलिस को जानकारी दी कि मृतक के साथ उसके अनैतिक संबंध थे। महिला ने बताया कि मौत से ठीक एक दिन पहले दोनों ने संबंध बनाये। इस दौरान मृतक ने महिला का हाथ बांधकर संबंध बनाने की इच्छा जताई, लेकिन संबध बनाने के दौरान ही वह बेहोश हो गए। महिला के मुताबिक मृतक अक्सर संबंध बनाने के दौरान उसका हाथ बंधवाता था। लेकिन वह यह नहीं जानती था कि मृतक का यह अजीब शौक उसकी जान पर भारी पड़ जाएगा। हालांकि पुलिस अन्य बिन्दुओं पर भी बारीकी से जांच कर रही है।

ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

Hot this week

नरबलि वाले बयान पर बैकफुट पर आए विधायक हरीश धामी, बोले- इंसान हूं, जुबान फिसल गई

एफएनएन, पिथौरागढ़ : जौलजीबी मेले में नरबलि को लेकर...

PRD Jawans पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM धामी का पुतला फूंका

एफएनएन, देहरादून : PRD Jawans उत्तराखंड में अपनी मांगों...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img