03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

साल 2024 में छुट्टियों की भरमार, उत्तराखंड सरकार ने जारी किया 2024 का हॉलीडे कैलेंडर

Spread the love

एफएनएन, देहरादून:  शासन ने वर्ष 2024 का छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। इस बार सरकार ने कैलेंडर में ईगास-बग्वाल को भी शामिल किया है। सरकार ने कुल 29 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए हैं। यद्यपि, सचिवालय व विधानसभा समेत ऐसे कार्यालय, जहां पांच दिवसीय सप्ताह लागू है, वहां केवल 25 सार्वजनिक अवकाश ही अनुमन्य होंगे। इस बार तीन अवकाश रविवार और एक अवकाश शनिवार को पड़ रहा है। बैंक और कोषागार में केवल 23 अवकाश अनुमन्य होंगे। इसके अलावा दो निर्बंधित अवकाश भी रखे गए हैं। ऐसे में सामान्य कर्मचारियों को 31 और सचिवालय व विधानसभा वालों को 27 अवकाश प्राप्त होंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सार्वजनिक अवकाश के लिए जारी सूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिलाधिकारी स्थानीय महत्व के दिनों में वर्ष में तीन अवकाश घोषित कर सकते हैं। स्थानीय अवकाश पर सचिवालय व विधानसभा खुले रहेंगे।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

सार्वजनिक अवकाशों की सूची

– गणतंत्र दिवस- 26 जनवरी

– महा शिवरात्रि – आठ मार्च

-होलिका दहन- 24 मार्च

– होली – 25 मार्च

– गुड फ्राइडे – 29 मार्च

– ईद-उल-फितर – 11 अप्रैल

– डा भीमराव आंबेडकर जन्मदिवस – 14 अप्रैल

– रामनवमी- 17 अप्रैल

– महावीर जन्मदिवस – 21 अप्रैल

– बुद्ध पूर्णिमा – 23 मई

– ईद उल अजहा- 17 जून

– हरेला – 16 जुलाई

– मोहर्रम – 17 जुलाई

– स्वतंत्रता दिवस – 15 अगस्त

– रक्षा बंधन- 19 अगस्त

– जन्माष्टमी- 26 अगस्त सितंबर

– ईद उल मिलाद- 16 सितंबर

– महात्मा गांधी जन्मदिवस – दो अक्टूबर

– दशहरा – 12 अक्टूबर

महर्षि वाल्मीकि जन्मदिवस – 17 अक्टूबर

– दीपावली- एक नवंबर

– गोवद्र्धन पूजा – दो नवंबर

– ईगास-बग्वाल – 12 नवंबर

– गुरु नानक जन्मदिवस – 15 नवंबर

– क्रिसमस – 25 दिसंबर

सचिवालय व विधानसभा को छोड़ प्रदेश में इन दिनों रहेगा अवकाश

-गुरु गोविंद सिंह जन्मदिवस- 17 जनवरी

-चेटीचंद – नौ अप्रैल

– विश्वकर्मा पूजा – 17 सितंबर

-गुरु तेगबहादुर शहीद दिवस- छह दिसंबर

यह भी पढ़ें-उत्तराखंड की महिलाओं द्वारा बनाया सामान बहुराष्ट्रीय कंपनियों से बेहतर’, मुख्यमंत्री धामी ने दिया सशक्तिकरण का संदेश

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img