03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा-महिलाओं को मिलेगा रोजगार, पांच हजार मिनी आंगनबाड़ी केंद्र होंगे उच्चीकृत

एफएनएन, देहरादून : महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा, प्रदेश की पांच हजार मिनी आंगनबाड़ी केंद्र उच्चीकृत होंगे। इससे पांच हजार महिलाओं को रोजगार मिलेगा, जबकि एकल महिला योजना के तहत विधवा विधवा, निराश्रित, अविवाहित, तलाकशुदा, परित्यकता, आपदा एवं एसिड अटैक से प्रभावित महिलाओं को स्वरोजगार के लिए 75 प्रतिशत सब्सिडी का प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जाएगा।

विधानसभा स्थित सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में मंत्री ने कहा, सीएम की घोषणा के तहत एकल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा जाना है। इसका प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा गया है।

अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्रस्ताव को कैबिनेट में लाया जाए। विभागीय मंत्री ने कहा, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग को इस बार आबकारी विभाग से प्रति बोतल एक रुपये अतिरिक्त शुल्क के रूप में आठ करोड़ रुपये मिले हैं।

  • जरूरतमंद महिलाओं को छत मुहैया कराएगी सरकार

मंत्री रेखा आर्य ने कहा, सरकार जरूरतमंद महिलाओं को छत उपलब्ध कराएगी। आपदाग्रस्त एवं छत विहीन महिलाओं के लिए छत देने की योजना पर काम किया जाएगा। इसकी रूपरेखा तैयार करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। कहा, प्रदेशभर के आंगनबाड़ी, सहायिकाओं एवं मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति समय करने के संबंध में अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रदेश के किसी भी आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन में परेशानी न हो।

ये भी पढ़ें..उत्तराखंड को साहसिक पर्यटन में सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार, नई पहल और प्रोत्साहन को मिला सम्मान

उत्तराखंड को साहसिक पर्यटन में सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार, नई पहल और प्रोत्साहन को मिला सम्मान

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर मेधावी बालिकाओं का होगा सम्मान

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा, 24 जनवरी 2024 को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर प्रदेश की सभी मेधावी बालिकाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस संबंध में विभाग के अधिकारियों को बालिकाओं की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में सचिव, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग एचसी सेमवाल, अपर सचिव महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग प्रशांत आर्य, उपनिदेशक विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।

Hot this week

Dehradun : झूठी खबर चलाने की धमकी देकर 5 लाख मांगने का आरोप, न्यूज प्लेटफॉर्म संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img