03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पैरामिलिट्री जवान के बैंक में जमा 55 लाख गायब, बैंक पर मुकदमा दर्ज

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : पैरामिलिट्री के जवान के पीएनबी में जमा 55 लाख रुपये खाते से गायब हो गए। जवान का आरोप है कि बैंक के ही कर्मचारी ने किसी से मिलकर यह ठगी की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कलियर थाना क्षेत्र के जसवावाला गांव निवासी प्रेम सिंह राठौर ने कलियर थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह पैरामिलिट्री फोर्स में त्रिपुरा राज्य राइफल आईआर में कार्यरत हैं। उन्होंने करीब 10 साल पहले पीएनबी शाखा धनौरी में अपना खाता खुलवाया था। धनौरी से उसका खाता कलियर पीएनबी बैंक में स्थानांतरित कर दिया गया था। उसने अपने परिवार के लिए प्लॉट खरीदने के लिए अपने वेतन से बचाई गई धनराशि खाते में जमा कर रखी थी।

कौन हैं बसपा सुप्रीमो के उत्तराधिकारी आकाश आनंद, लोकसभा चुनाव में BSP के लिए करेंगे कमाल?

जब उसने अपने मोबाइल से कुछ पैसे ट्रांसफर किए तो उसे पता चला कि उसके खाते में 1851 रुपये बचे है। बाकी रुपये खाते से गायब हैं। पीड़ित जब ड्यूटी से छुट्टी लेकर घर आया और बैंक से स्टेटमेंट निकलवाई तो मैनेजर ने पीड़ित को बताया कि उसका पैसा कंपनियों में ट्रांसफर हुआ हैं। उसके खाते में 21 लाख रुपये बचे हैं। जब वह 21 नवंबर 2023 को फिर से बैंक में गया तो यह रुपये भी अन्य खाते में ट्रांसफर हो गए।

Iजब उसने बैंक मैनेजर से रुपयों के गायब होने के बारे में पूछा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि बैंक कर्मचारी व अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने उसके खाते से यह रुपये निकाले हैं। पीड़ित के खाते से 55 लाख रुपये निकाले गए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र शाह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी कर 55 लाख रुपये का गबन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है। खाते से रुपये कैसे निकाले गए। किसके खाते में यह रुपया ट्रांसफर हुआ है। इसकी जानकारी की जा रही है। मामले में बैंक कर्मचारी की भूमिका की भी जांच की जा रही है।I

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Khatima Dharmantaran के 3 मामलों पर बड़ी कार्रवाई, SSP ने SIT गठित कर शुरू कराई जांच

खटीमा में धर्मांतरण के 3 मामलों पर पुलिस का...

Yamunotri धाम में आस्था के नाम पर बढ़ रहा यमुना नदी का प्रदूषण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Yamunotri Yamuna चारधाम यात्रा के दौरान...

Topics

Yamunotri धाम में आस्था के नाम पर बढ़ रहा यमुना नदी का प्रदूषण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Yamunotri Yamuna चारधाम यात्रा के दौरान...

Badrinath Highway पर पलटी चारधाम यात्रियों की बस, 7 घायल

एफएनएन, ऋषिकेश : Badrinath Highway उत्तराखंड के बदरीनाथ हाईवे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img