03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

गोगामेड़ी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रोहित राठौड़ समेत तीन आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार

Spread the love

एफएनएन, दिल्ली : दिल्ली  पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजस्थान पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रोहित राठौड़ और नितिन फौजी समेत तीन आरोपियों को चंडीगढ़ से पकड़ा गया है। देर रात तीनों को दिल्ली लाया गया। पुलिस तीनों को लेकर सीधे अपराध शाखा के दफ्तर पहुंची।

दिल्ली के स्पेशल सीपी (क्राइम) रवींद्र यादव ने कहा कि राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पांच दिसंबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके सिलसिले में क्राइम ब्रांच ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हम लगातार उन्हें ट्रैक कर रहे थे, हमने उन्हें चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया। अभी, उन्हें राजस्थान पुलिस को सौंपा जा रहा है।

उधर, चंडीगढ़ के सेक्टर 11 के एसएचओ मलकीत सिंह ने कहा कि हमें जानकारी मिली है कि दिल्ली पुलिस (अपराध शाखा) ने यहां से कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। हम सभी विवरणों की पुष्टि कर रहे हैं।

इससे पहले, राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के मामले में हरियाणा से कल पहली गिरफ्तारी हुई थी। महेंद्रगढ़ जिले के सतनाली के सुरेती पिलानिया गांव के एक युवक को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि सुरेती पिलानिया के रामवीर ने ही नितिन फौजी के लिए जयपुर में सारी व्यवस्था की थी। नितिन फौजी व रामवीर दोनों दोस्त हैं और वह पहले भी नितिन फौजी की मदद कर चुका है।

हरिद्वार : छह साल के बच्चे की हत्या, झाड़ियों में पालीथिन बैग में मिला शव

राजस्थान पुलिस उसे शनिवार सुबह सुरेती पिलानिया से गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। आरोप के मुताबिक 5 दिसंबर को नितिन फौजी व रोहित राठौड़ ने गोगामेड़ी की हत्या की थी।

आरोप है कि इस घटना को अंजाम देने के बाद भी दोनों आरोपियों को रामवीर ने ही अपनी बाइक पर बैठाकर बगरू टोल प्लाजा से आगे तक छोड़ा था। इसके बाद दोनों आरोपी नागौर डिपो की रोडवेज बस में बैठकर भागने में कामयाब हो गए थे।

नितिन फौजी व रामवीर दोनों महेंद्रगढ़ के निजी स्कूल में पढ़े थे साथ रामवीर और नितिन फौजी महेंद्रगढ़ के एक निजी स्कूल में 12वीं तक साथ पढ़े थे। वहीं नितिन फौजी 12वीं पास करने के बाद वर्ष 2019-20 में सेना में भर्ती हो गया। रामवीर जयपुर में आगे की पढ़ाई करने चला गया। इसी वर्ष अप्रैल में एमएससी के पेपर जयपुर में देकर वह गांव आया था।

  • डालनवास के अमित से पुलिस ने की पूछताछ
सतनाली खंड के ही डालनवास गांव में अमित नाम के युवक से भी पुलिस ने नितिन फौजी के बारे में पूछताछ की है। हालांकि राजस्थान पुलिस अमित से पूछताछ कर साथ नहीं ले गई।

Hot this week

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Topics

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img