उत्तराखंड हाईकोर्ट: हल्दूचौड़ सीएचसी स्वीकृत पदों के मामले पर सुनवाई, राज्य सरकार को दिए आदेश

एफएनएन, नैनीताल:  हाईकोर्ट ने हल्दूचौड़ में डेढ़ वर्ष पूर्व निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में चिकित्सा स्टाफ की नियुक्ति न होने के मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। कोर्ट ने राज्य सरकार को तीन माह के भीतर सीएचसी हल्दूचौड़ के लिए स्वीकृत पदों पर नियुक्ति करने के आदेश दिए हैं।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी एवं न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। हल्दूचौड़ निवासी गोविंद बल्लभ भट्ट व सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत गौनिया ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि सीएचसी हल्दूचौड़ का निर्माण कार्य डेढ़ साल पहले पूरा हो गया था। जुलाई 2023 में हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई के दौरान सरकार ने इस सीएचसी के लिए पद स्वीकृत होने की जानकारी दी थी।
इन पदों पर चिकित्साधिकारी, एक्स रे टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, नर्स, वार्ड बॉय, सफाईकर्मी के पद शामिल हैं लेकिन इन पदों पर अब तक नियुक्ति नहीं हुई है। पक्षों की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की खंडपीठ ने सरकार को सीएचसी हल्दूचौड़ में तीन माह के भीतर स्वीकृत पदों पर नियुक्ति करने के आदेश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई मार्च में होगी। इधर हाईकोर्ट के आदेश पर हल्दूचौड़ में स्थानीय लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई।

Hot this week

ऋषिकेश में बड़ी कार्रवाई: अवैध बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

एफएनएन, ऋषिकेश : देहरादून जिले के ऋषिकेश क्षेत्र में...

CBSE Class 10 Results 2026 जारी : ऐसे देखें अपनी मार्कशीट ऑनलाइन

एफएनएन, नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)...

नारियल फूटा, उड़ान छूटी – हेली सेवा पर सवाल भी जुड़े!

पंतनगर से हेली सेवा का शुभारंभ, भाजपा विधायक...

चलती ट्रेन में सनसनीखेज वारदात: दो कर्मचारियों से 7 लाख की लूट

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले...

चारधाम यात्रा 2026 : केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग आज से ओपन

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा (Chardham Yatra 2026) शुरू...

Topics

ऋषिकेश में बड़ी कार्रवाई: अवैध बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

एफएनएन, ऋषिकेश : देहरादून जिले के ऋषिकेश क्षेत्र में...

CBSE Class 10 Results 2026 जारी : ऐसे देखें अपनी मार्कशीट ऑनलाइन

एफएनएन, नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)...

नारियल फूटा, उड़ान छूटी – हेली सेवा पर सवाल भी जुड़े!

पंतनगर से हेली सेवा का शुभारंभ, भाजपा विधायक...

चलती ट्रेन में सनसनीखेज वारदात: दो कर्मचारियों से 7 लाख की लूट

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img