बरेली में हिन्दू युवा वाहिनी के नेता का गला रेता

  • दुनका पुलिस चैकी के पास हुई घटना

एफएनएन, बरेली : दुनका पुलिस चौकी से चंद कदम दूर हिन्दू युवा वाहिनी नेता के एक नेता को चाकुओं से गोदकर मार डाला गया। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने हत्या अभियुक्त को मुठभेड के बाद पकड लिया है। गांव आनंदपुर में संजय सिंह हिन्दू युवा वाहिनी के तहसील अध्यक्ष हैं। वह छह वर्षों से दुनका में पतरौल पुत्र नत्थूलाल की बिल्डिंग में निजी अस्पताल चला रहे हैं। बुधवार रात अस्पताल के सामने खुले में मच्छर दानी लगाकर सो रहे थे।

रात में 3:54 बजे हत्यारे ने मच्छर दानी हटाकर छुरे से संजय सिंह का गला रेत दिया। गला रेत कर पेट, गर्दन, कंधे और आंख में छुरे से ताबड़तोड बार किए। हिन्दू नेता की मौके पर मौत हो गई। अस्पताल के नजदीक मेडिकल स्टोर में दो कर्मचारी सो रहे थे, उनको घटना का पता नहीं चला। सुबह 6:00 बजे माली अस्पताल में मालाएं रख गया। सुबह परिजनों ने गांव से उन्हें फोन किया। काॅल रिसीव नहीं हुई। सुबह 7:40 बजे स्टाफ ने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने रतनपुर मोड़ पर दोपहर में मुठभेड़ के बाद आरोपी इमरान निवासी दुनका को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ हत्यारा

बिल्डिंग मालिक के भाई की दुकानों के पीछे पड़ी टीन में सीसीटीवी लगा है। हत्यारा टीन में खड़ी मैजिक के पीछे से निकल कर अस्पताल संचालक की चारपाई तक पहुंचा। 3:54 बजे उसने मच्छर दानी हटाकर छुरे से ताबड़तोड बार कर निर्मम हत्या कर दी। हत्यारा टीन शेड की दीवार कूद फरार हो गया।

मृतक के भाई ने हत्यारे को पहचाना

सीसीटीवी में कैद हत्यारे को मृतक के भाई ने पहचान लिया। उन्होंने नामजद तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने अस्पताल के स्टाफ को हिरासत में लेकर पूछतांछ की।

 

Hot this week

ऋषिकेश में बड़ी कार्रवाई: अवैध बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

एफएनएन, ऋषिकेश : देहरादून जिले के ऋषिकेश क्षेत्र में...

CBSE Class 10 Results 2026 जारी : ऐसे देखें अपनी मार्कशीट ऑनलाइन

एफएनएन, नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)...

नारियल फूटा, उड़ान छूटी – हेली सेवा पर सवाल भी जुड़े!

पंतनगर से हेली सेवा का शुभारंभ, भाजपा विधायक...

चलती ट्रेन में सनसनीखेज वारदात: दो कर्मचारियों से 7 लाख की लूट

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले...

चारधाम यात्रा 2026 : केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग आज से ओपन

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा (Chardham Yatra 2026) शुरू...

Topics

ऋषिकेश में बड़ी कार्रवाई: अवैध बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

एफएनएन, ऋषिकेश : देहरादून जिले के ऋषिकेश क्षेत्र में...

CBSE Class 10 Results 2026 जारी : ऐसे देखें अपनी मार्कशीट ऑनलाइन

एफएनएन, नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)...

नारियल फूटा, उड़ान छूटी – हेली सेवा पर सवाल भी जुड़े!

पंतनगर से हेली सेवा का शुभारंभ, भाजपा विधायक...

चलती ट्रेन में सनसनीखेज वारदात: दो कर्मचारियों से 7 लाख की लूट

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img