03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अर्नोल्ड डिक्स को ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने दी बधाई, कहा- ‘हम सिर्फ क्रिकेट में ही शानदार नहीं…’,

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : सिल्क्यारा सुरंग से सभी 41 श्रमिकों के सफल बचाव पर अंतरराष्ट्रीय सुरंग विशेषज्ञ अर्नोल्ड ने कहा कि सेवा करना मेरे लिए सम्मान की बात है, सभी माता-पिता को उनके बच्चों को घर पहुंचाने में मदद करना मेरे लिए सम्मान की बात है। हमने एक अद्भुत टीम के रूप में काम किया। भारत के पास सबसे अच्छे इंजीनियर हैं।

इस सफल मिशन का हिस्सा बनना बहुत खुशी की बात है। मुझे मंदिर जाना है क्योंकि जो हुआ उसके लिए मैंने धन्यवाद देने का वादा किया था। यदि आपने ध्यान नहीं दिया है, तो हमने सिर्फ एक चमत्कार देखा है।

वहीं, रोजाना भगवान की पूजा करने और चुनौतियों पर अंतरराष्ट्रीय सुरंग विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स ने कहा कि मैंने अपने लिए कुछ नहीं मांगा, मैंने वहां मौजूद 41 लोगों और मदद करने वाले सभी लोगों के लिए प्रार्थना की।

सिल्कयारा सुरंग से सभी 41 श्रमिकों के सफल बचाव पर ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री एंथनी अल्बानीज के बधाई संदेश पर अंतर्राष्ट्रीय सुरंग विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स ने कहा कि धन्यवाद, श्रीमान प्रधान मंत्री… यह दिखाना मेरा विशेषाधिकार और खुशी है कि हम सिर्फ क्रिकेट में ही शानदार नहीं, हम अन्य काम भी करते हैं, जिसमें सुरंग बचाव भी शामिल है। 41 लोग बाहर हैं, सभी सुरक्षित हैं। सब कुछ सही है।

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने उत्तराखंड में सिल्क्यारा-बारकोट सुरंग के अंदर फंसे 41 श्रमिकों को निकालने के लिए सफलतापूर्वक बचाव अभियान चलाने के लिए भारतीय अधिकारियों की सराहना की।
उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के सुरंग विशेषज्ञ प्रोफेसर अर्नोल्ड डिक्स की भूमिका पर भी गर्व व्यक्त किया, जिन्होंने असंख्य चुनौतियों का सामना करते हुए दो सप्ताह तक चले ऑपरेशन की निगरानी की। अल्बानीज़ ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भारतीय अधिकारियों की एक अद्भुत उपलब्धि। गर्व है कि ऑस्ट्रेलियाई प्रोफेसर अर्नोल्ड डिक्स ने मैदान पर भूमिका निभाई।

41 श्रमिकों के सफल बचाव पर ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री एंथनी अल्बानीज के बधाई संदेश पर अंतर्राष्ट्रीय सुरंग विशेषज्ञ, अर्नोल्ड डिक्स ने कहा कि, “धन्यवाद, श्रीमान प्रधान मंत्री… यह दिखाना मेरा विशेषाधिकार और खुशी है कि हम सिर्फ क्रिकेट में ही शानदार नहीं, हम अन्य काम भी करते हैं, जिसमें सुरंग बचाव भी शामिल है। 41 लोग बाहर हैं, सभी सुरक्षित हैं। सब कुछ सही हैं।

भारत में ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने भी बचाव अभियान की सराहना की और इसे बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने प्रोफेसर अर्नोल्ड डिक्स के प्रयासों को रेखांकित किया, जिन्होंने तकनीकी सहायता प्रदान की, जिससे सभी फंसे हुए श्रमिकों को सुरक्षित निकाला जा सका।

ग्रीन ने एक्स पर पोस्ट किया कि ऑस्ट्रेलिया के प्रोफेसर अर्नोल्ड डिक्स की विशेष सराहना, जिन्होंने मैदान पर महत्वपूर्ण तकनीकी सहायता प्रदान की। यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। उत्तराखंड में सुरंग में फंसे सभी 41 श्रमिकों को सफलतापूर्वक निकालने के लिए अधिकारियों को धन्यवाद।

12 नवंबर को सिल्क्यारा की ओर से 205 से 260 मीटर के बीच सुरंग का एक हिस्सा ढह गया था। जो श्रमिक 260 मीटर के निशान से आगे थे वे फंस गए, उनका निकलने का रास्ता बंद हो गया था। सिल्कयारी सुरंग में 12 नवंबर से फंसे सभी 41 मजदूरों को मंगलवार शाम को सुरक्षित निकाल लिया गया।

बचाए गए श्रमिकों को फूलों की माला पहनाई गई और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने उनका स्वागत किया। इससे पहले, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बचावकर्मियों की प्रशंसा की और कहा कि उन्होंने मानवता और टीम वर्क का उदाहरण पेश किया है।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img