03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नानकमत्ता महाविद्यालय ने राज्य स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

एफएनएन, नानकमत्ता:  नानकमत्ता श्री गुरुनानक देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नानकमत्ता साहिब के तत्वावधान में राज्य स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवी व अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

महाविद्यालय प्रबंधक डॉ मनेन्दर सिंह गुलाटी ने छात्र-छात्राओं को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए राज्य निर्माण में शहीद आन्दोलनकारियों को नमन किया तथा कहा कि हमारे राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष के परिणामस्वरूप ही उत्तराखंड राज्य बना।

राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप प्रदेश के विकास के लिए राज्य अग्रसर हैं। तथा मंच संचालन करते हुए समाजशास्त्र के सहायक प्राध्यापक कवींद्र सिंह बोरा ने भी छात्र-छात्राओं को उत्तराखंड के बारे में ऐतिहासिक जानकारी प्रदान की। इसके साथ ही एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. इंदु बाला ने कहा कि राज्य के विकास के लिए हम सभी को संकल्प लेना होगा। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं से विशेष रूप से अपील करते हुए अपने भविष्य को सुनहरा बनाने के लिए एक लक्ष्य तय करने को कहा।

इसके साथ ही महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा शिवांगी, चरनजीत, कमला, नंदनी आदि विद्यार्थियों ने भाषण तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया तथा साथ ही अंत में सफाई कार्यक्रम भी चलाया गया।

इस मौके पर अमृतपाल कौर, डॉ गोपाल सिंह, शोभा बोरा, पंकज सिंह बोहरा, ज्योति, मनोज कुमार, अफ्शा खान, हरविंदर सिंह, वर्षा सक्सेना, कामिनी राना, आरती राना, रोशन कुमार, नीमा गोस्वामी, प्रिया थापा, रश्मि सारथी, रेनू थापा, डॉ किरन, पूनम राना, दुर्गानाथ, देव राम समेत छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Hot this week

Uttarakhand में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल...

Topics

Uttarakhand में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल...

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img