03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : प्रदेशभर के कॉलेजों में शुरू हुआ मतदान, शाम को घोषित होंगे परिणाम

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : पंडित ललित मोहन शर्मा श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय ऋषिकेश परिसर में हो रहे छात्र संघ चुनाव पर 10:00 बजे तक 10% मतदान हुआ है विश्वविद्यालय में कुल मतदाता 3150 है । जिसमें 1950 छात्रा मतदाता और 1200 छात्र मतदाता है।

वीर शहीद केसरी चंद महाविद्यालय डाकपत्थर में अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए नारेबाजी करते छात्र।पंडित ललित मोहन शर्मा श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय ऋषिकेश परिसर में हो रहे छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्र मतदाताओं से मुख्य गेट पर इस तरह अपने पक्ष में वोट करने की अपील करते प्रत्याशी।

एसजीआरआर में छात्र संघ चुनाव को लेकर संगठनों में ही रही तीखी नोकझोक…फर्जी वोट डालने की आशंका लेकर आईडी चेक कर रहे संगठनों के कार्यकर्ता
  • इतने प्रत्याशी हैं मैदान में
एबीवीपी की प्रदेश अध्यक्ष ममता सिंह के मुताबिक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अध्यक्ष पद पर सभी महाविद्यालयों में अपने प्रत्याशी उतारे हैं। वहीं एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर 86 महाविद्यालयों में एवं सचिव पद पर 33 महाविद्यालयों में प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
  • इन पदों पर हो रहे चुनाव

चुनाव अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष छात्रा, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए होगा। चुनाव में एबीवीपी और एनएसयूआई सहित विभिन्न छात्र संगठनों ने अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं।

  • प्रदेशभर के कॉलेजों में शुरू हुआ मतदान, शाम को घोषित होंगे नतीजे
प्रदेश के 119 राजकीय और 21 अशासकीय महाविद्यालयों में से अधिकतर में आज छात्र संघ चुनाव हो रहे हैं। तीन विश्वविद्यालय परिसरों में भी चुनाव होंगे। कुछ महाविद्यालयों में निर्विरोध चुनाव हो चुके हैं। मतदान शाम पांच बजे तक होगा। इसके बाद मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। इसी दिन शपथ ग्रहण होगा।

Hot this week

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img