03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

अरे, तुम क्या उखाड़ोगे रे? मैं तुम्हारा घमंड उखाड़ दूंगा

Spread the love
  • शो में संजय राउत पर आपा खो बैठे अर्नब गोस्वामी

एफएनएन, मुंबई : महाराष्ट्र सरकार, उद्धव ठाकरे और संजय राउत पर हमलावर अर्नब गोस्वामी का एक वीडियो हवाओं में तैर रहा है। यह वीडियो अर्नब के टीवी प्रोग्राम का है। जिसमें वह विभिन्न पैनलिस्ट के साथ डिबेट कर रहे हैं। इस दौरान अर्नब ने कहा कि “आजकल शिवसेना के लोग कह रहे हैं कि उखाड़ देंगे-उखाड़ देंगे!” अर्नब ने कहा कि, “अरे तुम क्या उखाड़ोंगे? मैं तुम्हारा घमंड उखाड़ दूंगा।


दरअसल अर्नब गोस्वामी और उनके चैनल रिपब्लिक भारत का आरोप है कि शिवसेना ने उनके चैनल के प्रसारण को मुंबई में रुकवाने के लिए केबल ऑपरेटर्स को धमकी दी है। यही वजह है कि अर्नब गोस्वामी शिवसेना सरकार और महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे और संजय राउत पर जमकर बरस रहे हैं। डिबेट के दौरान अर्नब ने कहा कि “आजकल शिवसेना के लोगों की फेवरेट लाइन है उखाड़ देंगे-उखाड़ देंगे!” गोस्वामी ने तंज कसते हुए कहा कि “ऐसा लगता है कि उद्धव ठाकरे जब सुबह उठते हैं और लोगों से मिलते हैं तो उन्हें गुड मॉर्निंग बोलने के बजाय उखाड़ देंगे बोलते हैं। संजय राउत सुबह शीशे के सामने दंत मंजन करते हुए कहते हैं कि उखाड़ देंगे! अरे क्या उखाड़ोगे रे, मैं तुम्हारा घमंड उखाड़ दूंगा। सुशांत, दिशा के कातिलों को उखाड़ दूंगा। संजय राउत बहुत शौक है ना तुम्हें उखाड़ने का, देश ये तुम्हें ही उखाड़ देगा।”

Hot this week

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img