03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

सी पी शर्मा ने ज़िला अधिकारी को सौपा ज्ञापन, गांधी पार्क को खुर्द बुर्द होने से बचाने की उठाई मांग

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, रुद्रपुर: कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने गांधी पार्क को खुर्द बुर्द होने की चर्चाओं के बीच जिलाधिकारी को प्रेषित ज्ञापन के माध्यम से गांधी पार्क को खुर्द बुर्द न किए जाने की मांग उठाई है। दिए गए ज्ञापन में उन्होंने कहा है की जिला मुख्यालय रूद्रपुर स्थित शहर के सबसे बड़े पार्क गांधी पार्क को अन्यत्र स्थानांतरित कर यहां पर शॉपिंग कॉम्पलेक्स बनाये जाने की तैयारी की जा रही है। महोदय रूद्रपुर का गांधी पार्क जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम से एकमात्र सबसे बड़ी विरासत है। महात्मा गांधी के नाम से देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी स्मारक आदि बनाये गये हैं लेकिन रूद्रपुर में उनके नाम से बनी इस विरासत को खुर्द बुर्द किया जा रहा है।

शर्मा ने कहा के महोदय गांधी के नाम पर बने इस पार्क से शहर के हजारों लोगों की भावनाएं जुड़ी हुयी है। यहां पर दशकों से सामाजिक, धार्मिक और व्यवसायिक आयोजन के साथ साथ समय समय पर खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होता रहता है। सुबह शाम शहर के लोगों के लिए टहलने के लिए भी यह एकमात्र पार्क है। बड़ी संख्या में सुबह यहां पर लोग टहलने के लिए आते हैं। शहर की खेल प्रतिभाएं इसी पार्क में अभ्यास करके जनपद और प्रदेश का नाम रोशन कर चुकी हैं। शहर के अंदर कोई भी इतना बड़ा स्थान नहीं है जहां पर लोग धार्मिक सामाजिक एवं अन्य आयोजन कर सकें। समय समय पर सरकारी कार्यक्रमों के आयोजन का भी यह केन्द्र रहा है। वर्तमान में गांधी के साथ साथ देश की अन्य महान विभूतियों की मूर्तियां भी इसी पार्क में स्थापित हैं। जिनकी स्मृति में समय समय पर कार्यक्रमों का आयोजन भी इसी पार्क में होता है। आपदा के समय भी गांधी पार्क की उपयोगिता सिद्ध होती रही है। भविष्य में भूकंप, बाढ़ जैसी आपदा के समय में कभी भी शहर के बीच गांधी पार्क की जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में इस पार्क को खुर्द बुर्द कर यहां पर कंक्रीट का जंगल बनाया जाना शहर की जनता के साथ सरासर अन्याय है। इस पार्क को खुर्द बुर्द किया गया तो कांग्रेस पार्टी इसके लिए विरोध में वृहद आंदोलन चलाने को मजबूर होगी। उन्होंने गांधी के नाम से शहर में स्थित एकमात्र विरासत को बचाने के लिए अपने स्तर से प्रभावी कार्यवाही करने की मांग की

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Chardham Yatra Cyber ठगी का बड़ा खुलासा, 200 फर्जी वेबसाइट बंद

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra Cyber चारधाम यात्रा के...

Haridwar Bomb Threat की धमकी से हड़कंप, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Bomb Threat हरिद्वार में उस...

Uttarkashi Pirul के चकोन स्थित पिरूल प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi Pirul त्तरकाशी जिले के ग्राम...

Topics

Chardham Yatra Cyber ठगी का बड़ा खुलासा, 200 फर्जी वेबसाइट बंद

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra Cyber चारधाम यात्रा के...

Haridwar Bomb Threat की धमकी से हड़कंप, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Bomb Threat हरिद्वार में उस...

Uttarkashi Pirul के चकोन स्थित पिरूल प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi Pirul त्तरकाशी जिले के ग्राम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img