03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया, मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें किया नमन

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, रूद्रपुर : लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आज पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में आवास विकास स्थित पटेल पार्क में सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।

सरदार पटेल ने आजादी के बाद टुकड़ों में बनी 565 रियासतों को जोड़ कर एक अखंड भारत बनाया था। सन् 1928 में ब्रिटिश सरकार ने गुजरात के बारदोली में किसानों पर 22 प्रतिशत लगान लगा दिया था। इस बात पर वल्लभभाई पटेल ने ब्रिटिशर्स के खिलाफ आंदोलन छेड़ा था। आंदोलन भी इतना बडा कि आखिरकार सरकार को ही झुकना पड़ा और लगान घटा कर 6.03 फीसद कर दिया गया। आंदोलन की सफलता से खुश होकर बारदोली की महिलाओं ने वल्लभभाई पटेल को सरदार नाम से सम्मानित किया।

ठुकराल ने कहा सरदार पटेल ने देश को नई दिशा दी थी। उनके विचार आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणादायी है। भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन को वैचारिक एवं क्रियात्मक रूप में एक नई दिशा देने की वजह से सरदार पटेल ने राजनीतिक इतिहास में एक अत्यंत गौरवपूर्ण स्थान पाया। लौह पुरूष सरदार पटेल के सपनों का भारत बनाने के लिए प्रयासरत है। इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ,सुरेंद्र चौधरी, जयवीर सिंह गंगवार ,उत्तम दत्ता, मेवाराम गंगवार, गोपाल भसीन, मुन्नालाल ,अनिल राय , हरविंदर सिंह, राम सिंह गंगवार ,भूपेंद्र सैनी, सुनील आर्य ,सीपत सरकार, राजेश जगा, दर्शन अरोड़ा, भूपेंद्र कुमार, उमा सरकार, बाबू विश्वकर्मा, गोपाल यादव, विनोद कुमार, प्रशांत कपूर, सतीश राजपूत, रामप्रसाद, रोहतास पटेल ,नरेश उप्रेती ,मानसिंह, प्रेमचंद सिंह, मोनिका डाली ,राजू वर्मा ,बंटी कोली आदि दर्जनों नागरिक उपस्थित थे

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

संत मंगलपुरी की मुस्कान बी हाईस्कूल में 91.16% अंक लेकर बनीं मीरगंज टॉपर

उप प्रबंधक बाबा अरविन्द गिरी, प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता ने...

Kedarnath Fake Video Case: चारधाम यात्रा पर भ्रामक वीडियो डालने पर FIR, प्रशासन का सख्त एक्शन

एफएनएन, केदारनाथ : Kedarnath Fake Video चारधाम यात्रा के दौरान...

चंद्रप्रकाश मेमोरियल धन्तिया की मुस्कान (90.83%) ने इलाके भर में बजाया कामयाबी का डंका, बटोरी वाहवाही

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। चन्द्र प्रकाश मेमोरियल इण्टर...

Topics

संत मंगलपुरी की मुस्कान बी हाईस्कूल में 91.16% अंक लेकर बनीं मीरगंज टॉपर

उप प्रबंधक बाबा अरविन्द गिरी, प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता ने...

चंद्रप्रकाश मेमोरियल धन्तिया की मुस्कान (90.83%) ने इलाके भर में बजाया कामयाबी का डंका, बटोरी वाहवाही

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। चन्द्र प्रकाश मेमोरियल इण्टर...

केएसजी इंटर कॉलेज मीरगंज: हाईस्कूल में अनमता (90%), इंटर में मो. समद खान (88%) रहे कॉलेज टॉपर

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, मीरगंज-बरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img