03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड की पटरियों पर दौड़ती दिखेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, BJP सांसद ने दिए संकेत

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी के प्रयासों से कोटद्वार-दिल्ली आनंद विहार के मध्य नई रेल सेवा शुरू होने के बाद अब देहरादून-लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस जल्द शुरू होने की उम्मीद जगी है। बलूनी ने कुछ समय पहले इस संबंध में भी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से आग्रह किया था।

राज्यवासियों को विभिन्न शहरों के लिए रेल सेवा का लाभ दिलाने के उद्देश्य से राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी निरंतर प्रयास कर रहे हैं। उनके प्रयासों से काठगोदाम-देहरादून के बीच नैनी दून एक्सप्रेस, टनकपुर से दिल्ली के मध्य जनशताब्दी एक्सप्रेस, कोटद्वार-दिल्ली के बीच सिद्धबली एक्सप्रेस रेल सेवा प्रारंभ हुई। शनिवार को उनके प्रयासों से कोटद्वार क्षेत्र की जनता को कोटद्वार-आनंद विहार रेल सेवा का उपहार मिला।

  • इस संदर्भ में अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात

कुछ दिन पहले कोटद्वार क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा सदस्य बलूनी से दिल्ली में भेंटकर कोटद्वार के लिए नई रेल सेवा प्रारंभ कराने का आग्रह किया था। इस पर बलूनी ने कोटद्वार-दिल्ली के मध्य नई ट्रेन के अलावा देहरादून-लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने के संबंध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की थी।

उनके प्रयासों से रेल मंत्रालय से कोटद्वार-दिल्ली आनंद विहार रेल सेवा को मंजूरी मिली, जिसका शनिवार को विधिवत उद्घाटन भी हो गया। उम्मीद जताई जा रही है कि अब देहरादून-लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन भी प्रारंभ होगी। इसके प्रारंभ होने पर उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड की राजधानियां सीधे रेल सेवा से जुड़ जाएंगी।

 

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img