03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

हनुमान की भूमिका में आज से पर्दे पर आयेंगें समाजसेवी सुशील गाबा

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, रुद्रपुर : श्रीराम लीला में आज प्रभु राम व उनके अनादि भक्त हनुमान के महामिलन का सुंदर दृष्य दिखाया जायेगा। आज राम विलाप, राम-हनुमान महामिलन, हनुमान का राम लक्ष्मण को कंधे पर बैठाकर श्रष्यमुख पर्वत पर ले जाना, राम सुग्रीव मित्रता, सुग्रीव बाली युद्ध तथा बाली वध तक की लीला का सुंदर मंचन दिखाया जायेगा। राम जी के पात्र की भूमिका में अनुभवी कलाकार मनोज अरोरा तथा हनुमान जी की भूमिका में सुप्रसिद्ध समाजसेवी सुशील गाबा पर्दे पर अवतरित होंगे। विगत वर्ष राम – हनुमान महामिलन के सुंदर दृश्य में दोनों कलाकारों नें बहुत भावुक व शानदार अभिनय कर जनता के दिलो दिमाग पर अपनी अमिट छाप छोड़ी थी।

  • श्रीरामलीला मैदान विकास कार्यों का मेयर रामपाल सिंह ने किया लोकार्पण

आज के मुख्य अतिथि मेयर रामपाल सिंह एवं विशिष्ट अतिथि पार्षद बबलू सागर नें नगर निगम।के माध्यम से श्री रामलीला मैदान पर करवाए गए निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि प्रभु श्री राम के अपार आशीर्वाद से श्री रामलीला मैदान पर विकास कार्य रूपी सेवा करने का मौका मिला है। श्री रामलीला मैदान एवम मंच बहुत मर्यादा और मान्यता वाला मंच है। श्री रामलीला कमेटी एवं श्री राम नाटक क्लब के तत्वाधान में होने वाली रामलीला में आने वाली हजारों स्थानीय जनता की सेवा में यदि मैं कुछ प्रयास कर सकता हूं तो यह मेरा सौभाग्य है। निश्चित रूप से जब भी आगे भी सेवा का मौका मिलेगा वह हर संभव कोशिश करके श्री रामलीला मैदान एवं श्री रामलीला मंच पर ऐसा ही सेवा कार्य करते रहेंगे।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Haldwani Firing : घर के बाहर गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani Firing नैनीताल जिले के हल्द्वानी...

Mahila Arakshan बिल पर सियासी संग्राम : गणेश गोदियाल का धामी सरकार पर तीखा हमला

एफएनएन, देहरादून : Mahila Arakshan बिल को लेकर देशभर में...

संत मंगलपुरी की मुस्कान बी हाईस्कूल में 91.16% अंक लेकर बनीं मीरगंज टॉपर

उप प्रबंधक बाबा अरविन्द गिरी, प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता ने...

Topics

Haldwani Firing : घर के बाहर गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani Firing नैनीताल जिले के हल्द्वानी...

संत मंगलपुरी की मुस्कान बी हाईस्कूल में 91.16% अंक लेकर बनीं मीरगंज टॉपर

उप प्रबंधक बाबा अरविन्द गिरी, प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता ने...

चंद्रप्रकाश मेमोरियल धन्तिया की मुस्कान (90.83%) ने इलाके भर में बजाया कामयाबी का डंका, बटोरी वाहवाही

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। चन्द्र प्रकाश मेमोरियल इण्टर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img