03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में मौसम ने फिर बदली करवट, दून समेत इन पांच जिलों में तेज वर्षा का अलर्ट

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदली है। प्रदेश में अधिकांश जगहों पर बीते दो दिन उमस भरी गर्मी के बाद मौसम का मिजाज नरम हो गया है। राज्य में ज्यादातर जगहों पर वर्षा हो रही है। बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से तो राहत मिली है लेकिन जगह-जगह जलभराव की समस्या भी हो रही है। आज प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में तेज बारिश होने की संभावना है।

  • दून में लगातार हो रही रिमझिम बारिश

दून में बीती रात से ही बादल छाए रहने के बाद तड़के गरज-चमक के साथ बौछारों का दौर शुरू हो गया। करीब तीन घंटे से शहर के ज्यादातर क्षेत्रों में रिमझिम बारिश हो रही है। आकाशीय बिजली चमकने के साथ बादलों की गड़गड़ाहट के बीच बारिश हो रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज देहरादून, नैनीताल, चंपावत, चमोली और बागेश्वर में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ भारी वर्षा हो सकती है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बौछारें पड़ने की आशंका है।

  • वर्षा होने से जलभराव की समस्या

आज रुड़की व आसपास के क्षेत्रों में सुबह तेज वर्षा हुई। वहीं अभी भी हल्की वर्षा जारी है। तेज बारिश से लोगों को उमस से तो राहत मिल गई है लेकिन कुछ जगह पर फिर से जलभराव हो गया है। वर्षा के चलते कुछ क्षेत्रों में बार-बार बिजली आपूर्ति भी बाधित हो रही है।

  • उत्तरकाशी में वर्षा के चलते उमस भरी गर्मी से राहत

उत्तरकाशी में बीती देर रात से हल्की वर्षा हो रही है। वर्षा के कारण आमजन को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। गत दो दिनों से उत्तरकाशी में उमस भरी गर्मी के कारण आमजन खासी परेशान रहे। वहीं गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भी हल्की वर्षा हो रही है। गंगोत्री व यमुनोत्री की ऊंची पहाड़ियों पर हल्का हिमपात हो गया है। मौसम के इस सुहावना दौर में चारधाम यात्रा भी सुचारु चल रही है।

  • कोटद्वार में बारिश के चलते मलबा गिरने का खतरा

कोटद्वार में रात एक बजे से लागातार बारिश जारी है। बारिश के चलते एनएच पर बोल्डर व मलबा गिरने का खतरा बना है। फिलहाल एनएच पर लगातार ट्रैफिक जारी है। पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ संपर्क मार्ग बंद हैं।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img