03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

औद्योगिक घरानों के उत्तराखंड में निवेश के रुझान से धामी सरकार उत्साहित, आईटीसी ने 5000 करोड़ के निवेश का दिया प्रस्ताव

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : देश के चोटी के औद्योगिक घरानों के उत्तराखंड में निवेश के रुझान से धामी सरकार बेहद उत्साहित है। सरकार ने दिसंबर में होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन से पहले 30 हजार करोड़ रुपये तक निवेश की ग्राउंडिंग करने की जो योजना बनाई है, उस दिशा में सरकार ने मजबूती से कदम रख दिए हैं।

सम्मेलन के लिए नई दिल्ली में हुए कर्टेन रेजर के दौरान आईटीसी, महिंद्रा हॉलीडेज और ई-कुबेर सरीखे नामी औद्योगिक घरानों ने उत्तराखंड में निवेश की न सिर्फ इच्छा जाहिर की है, बल्कि 7600 करोड़ निवेश के प्रस्ताव तक दे दिए हैं। माना जा रहा है कि पिछले कई महीनों से सरकार औद्योगिक घरानों को निवेश के लिए आकर्षित करने के जो प्रयास कर रही है, वे रंग लाते दिखाई दे रहे हैं।

दिसंबर माह में प्रस्तावित वैश्विक निवेशक सम्मेलन में सरकार ने 2.50 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य रखा है। औद्योगिक विकास के लिए सरकार की प्रोत्साहन नीतियां और उत्तराखंड की आवोहवा बड़े उद्योग घरानों को लुभा रही है। दिल्ली में हुए कर्टेन रेजर में राज्य में निवेश को लेकर निवेशकों का बेहतर रुझान दिखाई दिया।

  • भविष्य की निवेश योजनाओं पर चर्चा

महिंद्रा हॉलीडेज एंड रिसोर्ट इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सीईओ कविंदर सिंह ने सरकार की नीतियों को सराहा है। कहा कि हास्पिटेलिटी क्षेत्र में एक हजार करोड़ का निवेश उत्तराखंड में किया जाएगा। जुबिलेंट फार्माेवा लिमिटेड व ओबेरॉय समूह के अर्जुन एस भरतिया ने उत्तराखंड में अपनी भविष्य की निवेश योजनाओं पर चर्चा की।

ओबरॉय समूह के कॉरपोरेट मामलों के अध्यक्ष आर. शंकर ने कहा कि राज्य में बढ़ते लग्जरी पर्यटन क्षमता का लाभ उठाने के लिए ओबराॅय समूह ने विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया। ओबरॉय समूह देश की सबसे बड़ी लग्जरी हॉस्पिटेलिटी चेन में से एक है।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img