03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

चारधाम यात्रा : मौसम साफ होते ही यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, 40 लाख पहुंचा दर्शन करने वाले भक्तों का आंकड़ा

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : मौसम साफ होते ही चारधाम यात्रा फिर से रफ्तार पकड़ने लगी है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री समेत हेमकुंड साहिब में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 40 लाख पार करने वाला है। अब तक सबसे अधिक 12.65 लाख यात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किए हैं। वर्तमान में प्रतिदिन 20 हजार से ज्यादा तीर्थयात्री चारों धाम में दर्शन कर रहे हैं।

इस बार 22 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा शुरू हुई थी, जबकि केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल और बदरीनाथ के 27 अप्रैल को खुले। चारधाम यात्रा शुरू होते ही बारिश और बर्फबारी ने तीर्थयात्रियों की परीक्षा ली, लेकिन चुनौतियों के आगे श्रद्धालुओं के पांव नहीं रुके।

सरकार को बीच-बीच में यात्रा रोकनी पड़ी।वर्तमान में मौसम साफ होते ही चारधाम यात्रा फिर रफ्तार पकड़ ली है। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, चारधामों में प्रतिदिन 20 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। सरकार को उम्मीद है कि इस बार चारधाम यात्रा में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का नया रिकॉर्ड बनेगा। पिछले साल 43 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे।

  • अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का ब्योरा

धाम                       दर्शन कर चुके श्रद्धालुओं की संख्या

केदारनाथ                 12,65,979

बदरीनाथ                    12,32,496

गंगोत्री                       7,11,573

यमुनोत्री                    5,85,989

हेमकुंड साहिब          1,50,931

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img