आठ साल से पति-पत्नी की तरह रह रहे थे दो युवक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच

एफएनएन, मध्य प्रदेश: सीहोर जिले में 8 साल से 2 युवक पति-पत्नी की तरह एक साथ रहे थे। एक दिन रात में दोनों के बीच कुछ विवाद हुआ तो पत्नी ने आग लगा ली जिससे वह झुलस गई। पति बचाने के लिए दौड़ा तो वह भी आग में झुलस गया। बाद उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। मौत के बाद जो पीएम रिपोर्ट सामने आई, उससे लोग दंग रह गए। वह महिला नहीं थी, बल्कि पुरुष था। राज छुपाने के लिए उन्होंने बच्चा भी गोद लिया था। अब दोनों की हकीकत जमाने के सामने आ गई है कि दोनो युवक पति-पत्नी बनकर रह रहे थे।

d1

भाई का बेटा लिया था गोद

जानकारी के अनुसार शुजालपुर निवासी युवक विक्रम सिंह मेवाड़ा को कालापीपल भेसवा में रहने वाले लड़के से इश्क हो गया। 2012 में दोनों ने साथ रहने का फैसला किया। पुरुष युवक के परिवार ने भी सहमति दी जबकि महिला युवक का परिवार नहीं था। प्रेम विवाह के बाद दोनों सीहोर में रहने लगे। पत्नी के रूप में रहने वाले लड़के का नाम देवकुंवर रखा गया। दो साल बाद परिवार वालों ने बच्चे के लिए दबाव बनाया तो बड़े भाई का बेटा गोद ले लिया। 11 अगस्त 2020 की रात को पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। पत्नी ने खुद को आग लगा ली तो बचाने के प्रयास में पति भी जल गया। दोनों को उपचार के लिए भोपाल भर्ती कराया गया जहां 12 अगस्त को पत्नी और 16 अगस्त को पति की मौत इलाज के दौरान हो गई। दोनों की मौत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट जब पुलिस के सामने आई तो सब दंग रह गए जिसमें पत्नी के रूप में रह रही महिला नहीं बल्कि पुरुष था। डॉक्टरों के मुताबिक उसमें जो महिला पत्नी बनकर रह रही थी, वो पुरुष ही था और 8 साल से यह लोग वैवाहिक जीवन जी रहे थे।

ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

 

Hot this week

टिकट पर घमासान के बाद बौद्ध का राज्यसभा सफर शुरू, पार्टी ने जताया भरोसा

एफएनएन, नई दिल्ली : हरियाणा से कांग्रेस के नेता...

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

बीएसएनएल ऑफिस के पास चल रहा था सट्टा कारोबार, पुलिस ने दबिश देकर किया खुलासा

एफएनएन, धमतरी : आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने...

Topics

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

चारधाम यात्रा तैयारियों पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने सीएम धामी को घेरा

एफएनएन, देहरादून : देहरादून से बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img