03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हाईकोर्ट में आज कॉर्बेट पार्क में अवैध कटान मामले की सुनवाई, बढ़ सकती है पूर्व मंत्री की मुश्किल

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : कॉर्बेट पार्क में छह हजार पेड़ काटने और अवैध निर्माण के मामले में शुक्रवार को हाईकोर्ट नैनीताल में सुनवाई होगी। हाईकोर्ट ने इस मामले में प्रदेश सरकार से पूछा था कि क्यों न मामले की सीबीआई जांच कराई जाए। सबकी निगाहें कोर्ट की सुनवाई पर लगी हैं।

माना जा रहा कि कोर्ट ने मामले में यदि सीबीआई जांच कराने के आदेश कर दिए तो तत्कालीन वन मंत्री हरक सिंह रावत व वन महकमे के अफसरों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। सामाजिक कार्यकर्ता देहरादून निवासी अनु पंत ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। याचिका में उन्होंने कहा कि कॉर्बेट पार्क में छह हजार पेड़ों के कटान के संबंध में विभिन्न रिपोर्ट कोर्ट में पेश की गई।

छह जनवरी 2023 को हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव से भी कहा था कि वह कॉर्बेट पार्क में छह हजार पेड़ों के कटान के प्रकरण पर सभी रिपोर्ट कोर्ट में पेश करें और बताएं कि किन लोगों की लापरवाही और संलिप्तता से ये अवैध कार्य हुए हैं

  • पेट्रोल पंप पर छापे की कार्रवाई

इस मामले में शुक्रवार को मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी एवं न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ के समक्ष सुनवाई होगी। कोर्ट में सुनवाई से ठीक पहले विजिलेंस ने पूर्व कैबिनेट मंत्री के बेटे के कॉलेज और पेट्रोल पंप पर छापे की कार्रवाई की है।

  • हरक बोले, बताओ कहां काटे 6000 पेड़

तत्कालीन वन मंत्री हरक सिंह रावत ने मीडिया से बातचीत में कहा, कॉर्बेट पार्क में 106 हेक्टेयर भूमि पर पाखरो टाइगर सफारी है। इसमें 16 हेक्टेयर गैर वन क्षेत्र हैं। उसमें पेड़ काटे जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि 6000 पेड़ काटे जाने की बात सही नहीं है। बताओ कहां काटे इतने पेड़?

Hot this week

Dhami Cabinet के 10 बड़े फैसले: इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 283 पद आरक्षित

एफएनएन, देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता...

Dhami Cabinet की बैठक आज, मानसून सत्र की तारीख से लेकर डॉक्टरों के बॉन्ड तक अहम फैसलों की उम्मीद

एफएनएन, देहरादून : Dhami Cabinet मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Badrinath Dham के तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो बुजुर्ग महिला यात्रियों की मौत

एफएनएन, चमोली : बदरीनाथ धाम में शुक्रवार सुबह तप्त...

हल्द्वानी में तिलक पोंछने पर विवाद, दुष्यंत गौतम पर कांग्रेस का हमला

एफएनएन, देहरादून : हल्द्वानी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन...

Topics

हल्द्वानी में तिलक पोंछने पर विवाद, दुष्यंत गौतम पर कांग्रेस का हमला

एफएनएन, देहरादून : हल्द्वानी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन...

Government Portal का Access रेवोक करने पर निजी कंपनी के CEO पर मुकदमा

एफएनएन, देहरादून : Government Portal देहरादून के रायपुर थाना...

interceptor वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो संविदा कर्मचारी घायल

एफएनएन, चमोली / नारायणबगड़ : interceptor चमोली जिले में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img