03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

नई नजूल नीति का लाभ सभी पात्रों तक पहुंचे : विकास शर्मा

Spread the love
  • कार्यवाहक जिलाधिकारी से मिले भाजपा के प्रदेश मंत्री

एफएनएन, रुद्रपुर : नई नजूल नीति का लाभ सभी पात्रों तक पहुंचाने के लिए भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को कार्यवाहक जिलाधिकारी एवं सीडीओ विशाल मिश्रा से मिला। इस दौरान विकास शर्मा ने कहा कि नजूल नीति का लाभ सभी को नहीं मिल पा रहा था, जिसके चलते ही धामी सरकार ने हाल ही में नजूल नीति का सरलीकरण किया है।

अब 50 वर्ग तक के भूखण्डों को निःशुल्क फ्रीहोल्ड करने का शासनादेश जारी कर दिया गया है, लेकिन जानकारी के अभाव में इसका लाभ अभी भी पात्रों को नहीं मिल पा रहा। विकास शर्मा ने सीडीओ से कहा कि नजूल नीति के सरलीकरण का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले, इसके लिए सभी वार्डों में कैंप लगवाए जाएं।

उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता भी प्रशासन को पूरा सहयोग देकर अधिक से अधिक लोगों को नीति का लाभ पहुंचाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के माध्यम से पात्र परिवारों को फ्रीहोल्ड के फार्म भी जल्द ही वितरित किए जाएंगे। सीडीओ विशाल मिश्रा ने भाजपा नेताओं को मामले में प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बस्तियों में कैंप लगाने के लिए जल्द ही कार्ययोजना बनायी जाए गी। इस दौरान दक्षिण मंडल के अध्यक्ष धर्म सिंह कोली, राजेश शर्मा, पार्षद प्रमोद शर्मा, पार्षद बबलू सागर, वीरेंद्र तिवारी, अजीत राठी, चंदन सक्सेना, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष गोविंद शर्मा, गिरीश राठौर, मदन दिवाकर, मोर सिंह यादव, स्वाति शर्मा, राजू कोली, सुभाष यादव, जयदीप सिंह, जितेंद्र यादव, ऋषि यादव, जितेंद्र संध,ू प्रदुम यादव, दीपक यादव, दीपक राठौर, देव शर्मा, नरेश उप्रेती, चंदन सक्सेना आदि मौजूद थे।

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img