03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नैनीताल जाने को रोडवेज बसों में मारामारी, किसी ने खिड़की से बैग रखकर घेरी सीट तो कोई चलती बस में चढ़ने को रहा तैयार

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी : नैनीताल जाने को रोडवेज बसों में शुक्रवार के बाद शनिवार को भी मारामारी रही। बस में चढ़ने के लिए यात्रियों में होड़ मची रही। खिड़की के रास्ते बैग रखकर लोग सीट घेरते हुए नजर आए।

इससे पहले शुक्रवार को भी रोडवेज स्टेशन में यात्रियों की संख्या बढ़ी रही। अधिकांश यात्री दिल्ली व नैनीताल का सफर करने वाले थे। रोडवेज प्रशासन के अनुसार दिल्ली को रोजाना 11 बस चलती हैं। भीड़ बढ़ने पर आठ अतिरिक्त बसें दिल्ली को भेजी गईं। वहीं नैनीताल रूट पर पांच अतिरिक्त बसें भेजनी पड़ीं।

  • नैनीताल आने वाले पर्यटकों की संख्या भी बढ़ी

स्कूलों में ग्रीष्मकालीन छुट्टियां होने पर लोग पहाड़ आ रहे हैं। वहीं नैनीताल आने वाले पर्यटकों की संख्या भी बढ़ गई है। नैनीताल के लिए बसें कम हैं, इसलिए यात्रियों को अक्सर परेशान होना पड़ रहा है। भीड़ बढ़ने पर हर रोज निगम अतिरिक्त बसें भेज रहा है। एआरएम सुरेंद्र सिंह बिष्ट का कहना है कि यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए अतिरिक्त बसें लगाई गईं। सभी बसों में सीट के हिसाब से यात्रियों को भेजा गया। बसों को ओवरलोड नहीं होने दिया।

  • नैनीताल में फिर रेंगते रहे वाहन

शहर में वीकेंड पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी तो एक बार फिर सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। पुलिस ने रूसी बाईपास व नारायण नगर में वाहनों को रोक पर्यटकों को शटल सेवा से नैनीताल के लिए भेजा गया। शहर के अधिकांश होटल पैक हैं।

नैनीताल क्लब सहित अन्य सरकारी गेस्ट हाउस में एक-एक कमरे के लिए वीवीआइपी में कड़ी मशक्कत चल रही है। अब पुलिस माल रोड पर जाम की एक वजह बनी चिड़ियाघर के लिए शटल सेवा का समाधान तलाश रही है। शुक्रवार को सुबह से ही पर्यटक वाहनों की आमद शुरू हो गई, जो शनिवार तक जारी रही।

  • जाम में फंस गईं सीओ सिटी

वहीं शुक्रवार को माल रोड सहित मल्लीताल रिक्शा स्टैंड, भवाली रोड व हल्द्वानी रोड सहित मस्जिद से ऊपर कुछ देर के लिए जाम लग गया। सीओ सिटी विभा दीक्षित तक जाम में फंस गईं। सीओ ने अंडा मार्केट के पास अपने वाहन से उतरकर खुद जाम खुलवाया। बताया कि शुक्रवार सुबह आठ बजे से ही रूसी बाईपास व नारायण नगर से शटल सेवाएं चलाई गईं। रूसी बाईपास, खुर्पाताल बाईपास तथा नारायण नगर में 1500 पर्यटक वाहनों को रोका गया।

सरोवर नगरी पहुंचे सैलानियों ने शहर के पर्यटन स्थलों की सैर कर टूर को यादगार बनाया। झील में नौकायन से लेकर स्नोव्यू, केव गार्डन, चिड़ियाघर, बारापत्थर में घुड़सवारी, हिमालय दर्शन, भोटिया व तिब्बती बाजार में पर्यटकों की भीड़ नजर आई। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के पीआरओ रुचिर साह के अनुसार वीकेंड पर पर्यटकों की आमद बढ़ने की उम्मीद है।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img