03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

किसके रिमोट से संचालित हो रहा है फर्जी ‘ पवन सनातनी ‘, फेक आईडी फिर चर्चा में, लोग बोले – V नाम का व्यक्ति चला रहा है इसे

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : पवन सनातनी के नाम से फेक फेसबुक आईडी फिर चर्चा में है। इस आईडी से कमेंट कर रहा V नाम का युवक पुलिस के रडार पर आ गया है। इस युवक के खिलाफ आज पहले नगर निगम और फिर कोतवाली में प्रदर्शन के बाद एसएसपी और एसपी सिटी से लिखित शिकायत की गई है। इस आईडी को कौन संचालित कर रहा है ? और किस सत्ताधारी के इशारे पर यह आईडी संचालित की जा रही है ? इसकी मांग उठ रही है। एसएसपी ने इस मामले में कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

आपको बताते चलें कि गुजरे विधानसभा चुनाव के दौरान यह फेक आईडी बनाई गई थी, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोटो प्रोफाइल में अपलोड है। कुछ और भाजपा नेताओं की फोटो भी इसमें पोस्ट किए गए हैं। मेयर रामपाल सिंह के खिलाफ भी कई कमेंट हैं, इससे माना जा रहा है कि मेयर के राजनीतिक विरोधी कहीं न कहीं, इस आईडी के पीछे हैं।


आज इस मामले में डॉ भीमराव अंबेडकर युवा मंच ने पहले नगर निगम और फिर कोतवाली के प्रदर्शन किया। उन्होंने एसएसपी को बताया कि इस आईडी से उनके द्वारा कल निकाली गई अंबेडकर शोभायात्रा को लेकर उल्टे सीधे कमेंट किए जा रहे हैं। एसएसपी ने कोतवाल विक्रम सिंह राठौर को इस मामले में जांच के निर्देश दिए हैं।

वहीं मीडिया से बातचीत में युवा मंच के कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस फेक आईडी के पीछे v नाम का एक युवक है, जो इसे कुछ लोगों के इशारे पर संचालित कर रहा है। उन्होंने सत्ता से जुड़े एक जनप्रतिनिधि का नाम भी दबी जुबान से लिया। वही मीडिया के लोगों ने भी अधिकारियों को अवगत कराया है कि इस आईडी से उनकी पोस्ट पर आपत्तिजनक कमेंट किए गए हैं। युवा मंच के लोगों का कहना है कि अगर इस मामले में जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई तो वह धरना प्रदर्शन करेंगे और ऐसे व्यक्ति को खुद सार्वजनिक करेंगे। समाज में उसका बहिष्कार किया जाएगा और इसके पीछे के लोगों को भी सामने लाया जाएगा।

प्रदर्शन करने वालों में पार्षद रंजीत सागर के अलावा दीपक सागर, सुनील सुशील सागर, सोनू सागर, अमन, मुकुल सागर, सफाई कर्मचारी संगठन के मुकेश राजौरिया, सनी चंडानिया, भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार भारती, राजपाल सागर, मोनू सागर आदि थे।

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img