03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कांग्रेसियों की सीपी शर्मा को खुली चुनौती, कहा- किराए के टट्टू से नहीं चलेगी कांग्रेस

एफएनएन, रुद्रपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ जनों पर लगाए गए आरोपों को लेकर आज महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा को सवालों के कठघरे में खड़ा कर दिया गया। कांग्रेसियों ने कहा कि महानगर कांग्रेस किराए के टट्टू पर नहीं चलेगी। सीपी शर्मा को वरिष्ठ जनों का सम्मान करना होगा, नहीं तो पार्टी कार्यकर्ता उन्हे अनुशासन सिखा देंगे।

आपको बता दें कि पूर्व मंत्री और किच्छा से विधायक तिलक राज बेहड़ के आवास पर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर सीपी शर्मा को महानगर अध्यक्ष बनाए जाने का विरोध किया था। इसको लेकर कल सीपी शर्मा की ओर से बुलाई गई पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा पूर्व पालिका अध्यक्ष तथा विधानसभा प्रत्याशी रही मीना शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए गए थे।

सीपी शर्मा ने कहा था कि यह दोनों अपनी दुकानें चला रहे थे और उन्होंने पार्टी का बंटाधार कर डाला। इन आरोपों के क्रम में ही आज रुद्रपुर के सिटी क्लब में जगदीश तनेजा और मीना शर्मा की ओर से प्रेस वार्ता बुलाकर सीपी शर्मा के आरोपों को धो दिया गया। दोनों नेताओं ने कहा कि सीपी शर्मा का कोई जमीनी आधार है ही नहीं। प्रीतम सिंह के स्वागत कार्यक्रम में किराए पर बुलाए गए लोगों को पैसे बांटते हुए उनकी वीडियो और फोटो तक वायरल हो चुके हैं। मीडिया ने इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया है, ऐसे में सीपी शर्मा को अपना स्तर समझ में आ जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सीपी शर्मा ने हमेशा पार्टी विरोधी काम किया है। पिछले निकाय चुनाव में उन्होंने अपने ही कॉलोनी में रहने वाले मौजूदा भाजपा के मेयर रामपाल सिंह को चुनाव लड़ाया और गुजरे विधानसभा चुनाव में मीना शर्मा का खुलकर विरोध किया। वह सिर्फ तस्वीरों में ही दिखे। जमीनी स्तर पर उन्होंने कोई कार्य नहीं किया। उन्होंने कहा कि सीपी शर्मा जिस तरह तिलक राज बेहड़ पर आरोप लगा रहे हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए। क्योंकि तिलक राज बेहड़ ने अगर सिडकुल के लिए प्रयास नहीं किया होता तो आज रुद्रपुर में कारोबार करने आए सीपी शर्मा भी न होते।

मीना शर्मा ने कहा कि सीपी शर्मा को अगर पार्टी चलानी है तो अनुशासन के दायरे में रहकर आरोप-प्रत्यारोप बंद करने होंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें बहुत कुछ दिया है, पहले पालिका अध्यक्ष बनाया और फिर विधानसभा का टिकट देकर उनका सम्मान किया, ऐसे में सीपी शर्मा का यह कहना कि मैं भाजपा में जा रही हूं, गले नहीं उतर रहा।

प्रेस वार्ता में कांग्रेस महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष मोनिका ढाली, पार्षद मोनू निषाद, सेवादल के अध्यक्ष संजीव रस्तोगी, एससी विभाग के अध्यक्ष रामप्रसाद, प्रदेश सचिव परिमल राय, पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरशद खान, पूर्व महामंत्री रंजीत सिंह राणा आदि मौजूद थे।

Hot this week

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Uttrakhand से दिनेश आर्य को BJP ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, संगठन और संघ से रहा है पुराना नाता

एफएनएन, देहरादून : भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव...

Topics

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img