03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा की ताजपोशी के बाद कांग्रेस में बड़ा विरोध, कांग्रेसियों ने पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ का आवास घेरा

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : महानगर अध्यक्ष पद पर सीपी शर्मा की ताजपोशी को लेकर कांग्रेस में बड़ा विरोध हो गया। कांग्रेसियों ने पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ का आवास घेरकर प्रदर्शन किया और पार्टी में सम्मान न मिलने की बात कही। यह भी कहा कि कुछ लोग आने वाले चुनाव में टिकट के लालच को लेकर दूसरी पार्टियों से कांग्रेस में पलायन करने वाले हैं, ऐसे लोगों का बहिष्कार होना चाहिए। पूर्व मंत्री बेहड़ ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि किसी कार्यकर्ता के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।


कार्यकारी महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा और कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु बाबा को हाल ही में स्थाई अध्यक्ष घोषित किया गया है। इसको लेकर आज बड़ी संख्या में कांग्रेसी तिलकराज बेहड़ के आवास पर इकट्ठा हुए। उन्होंने कहा तिलक राज की टीम को खत्म करने का काम किया जा रहा है। यह खेल पार्टी संगठन खेल रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बेहड़ ने कांग्रेस ने अपने कार्यकाल को गिनाया और कहा कि रुद्रपुर को कभी नहीं भूलते। आज जो कुछ हूं, वह रुद्रपुर के कार्यकर्ताओं के कारण ही हूं। उन्होंने कहा, परिवर्तन होते रहते हैं लेकिन कार्यकर्ता भरोसा रखें, जमीनी कार्यकर्ताओं को पार्टी में तवज्जो दी जाएगी। जो लोग अभी से यह कयास लगा रहे हैं की सेटिंग गैटिंग करके वह टिकट पा लेंगे, वह यह भूल जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने संगठन में बदलाव से पहले प्रदेश अध्यक्ष से वार्ता की थी और उन्होंने भरोसा दिलाया था कि आप की सहमति के बाद ही पद घोषित किए जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि बदलाव से डरने की जरूरत नहीं है, वह कांग्रेस के साथ खड़े हैं और एक बदलाव जल्द दिखाई देगा।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img