Wednesday, March 11, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडबदरीनाथ धाम में फिर हुई बर्फबारी, हेमकुंड साहिब में भी हिमपात

बदरीनाथ धाम में फिर हुई बर्फबारी, हेमकुंड साहिब में भी हिमपात

एफएनएन, देहरादून : बदरीनाथ धाम में मार्च के महीने में एक बार फिर बर्फबारी हुई है, जिसके चलते यहां तापमान बहुत तेजी से गिर गया है। बदरीनाथ की पहाड़ियों नीलकंठ और नर नारायण पर्वत पर भी बर्फ गिरी है। इसके अलावा हेमकुंड साहिब में भी हिमपात हुआ है। बदरीनाथ धाम में बर्फबारी होने से योजना के कार्य भी प्रभावित हुए हैं।

दूसरी ओर प्रदेशभर में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश से जगह-जगह सड़कों पर जलभराव हुआ है, वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। इसी बीच अब मसूरी में बारिश से भारी नुकसान हुआ है। यहां कैम्पटी रोड के पास भा पुस्ता गिरने से कई गाड़ियां मलबे के नीचे दब गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज (शुक्रवार) भी मौसम का मिजाज बदले रहने के साथ ही दून में बादल छाने और गर्जन के साथ हल्की से तेज बारिश की संभावना है। दून में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और 16 डिग्री के आसपास रहेगा।

प्रदेशभर में बृहस्पतिवार रात मौसम ने अचानक करवट बदली और झमाझम बारिश हुई थी। बारिश का यह सिलसिला आज शुक्रवार को भी जारी है। बारिश से जगह-जगह सड़कों पर जलभराव हुआ है। वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। यहां तेज हवा के कारण कई जगह लाइन क्षतिग्रस्त होने से बिजली भी गुल रही।  मसूरी में तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

 

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments