03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

नहीं रहे मशहूर एक्टर-डायरेक्टर सतीश कौशिक, 66 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, नई दिल्ली : फिल्म जगत में ‘कैलेंडर’ के नाम से मशहूर अभिनेता, निर्माता, निर्देशक, कॉमेडियन और पटकथा लेखक सतीश कौशिक का बीती रात (रात करीब 2.30 बजे) गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। 66 वर्षीय सतीश कौशिक के शव का दिल्ली के दीन दयाल अस्पताल में पोस्टमार्टम चल रहा था जो संपन्न हो गया है। कहा जा रहा है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई, हालांकि फोर्टिस के डॉक्टरों को इसमें संशय था जिसकी वजह से उनके पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम कराया गया। दोपहर करीब 12.30 बजे उनका शव दीन दयाल अस्पताल ने परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

  • सडन कार्डियक अरेस्ट है मौत की वजह

सतीश कौशिक के पार्थिव शरीर के साथ अस्पताल आए उनके दोस्त प्रतीक आनंद ने बताया कि डॉक्टरों ने सतीश के मौत की वजह सडन कार्डियक अरेस्ट(अचानक पड़ने वाला दिल का दौरा) है।हालांकि अभी विस्तृत रिपोर्ट आनी बाकी है।

  • सतीश कौशिक के दोस्त आनंद ने बताई ये बात

सतीश कौशिक के दोस्त प्रतीक आनंद ने बताया कि सतीश कौशिक दिल्ली में होली खेलने के लिए आए थे। रात तक उनकी हालत ठीक थी। देर रात अचानक उनकी छाती में दर्द महसूस हुआ जिसके बाद उन्हें फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। वहीं अस्पताल के गेट पर ही उनका निधन हो गया।

  • एक घंटे चला पोस्टमार्टम

सतीश कौशिक के शव का पोस्टमार्टम करीब एक घंटे तक पोस्टमार्टम चला है। सुबह करीब 11:00 बजे पोस्टमार्टम शुरू हुआ था। बताया जा रहा है कि उनके शरीर में किसी भी प्रकार की कोई चोट के निशान नहीं है। साथ कहा ये भी जा रहा है कि उन्होंने शराब भी नहीं पी थी।

  • एयरलिफ्ट हुआ सतीश कौशिक का पार्थिव शरीर

सतीश कौशिक के पार्थिव शरीर को एयरलिफ्ट कर मुंबई ले जाया जा रहा है। अगले एक-डेढ़ घंटे में उनका शव मुंबई पहुंच जाएगा।

  • सतीश कौशिक के मैनेजर ने बताया कब क्या हुआ

सतीश कौशिक के मैनेजर ने कहा कि बुधवार सुबह 10:00 बजे होली मनाने के लिए वह दिल्ली के द्वारका सेक्टर 23 पुष्पांजलि में आए थे। होली सेलिब्रेशन के बाद वह पुष्पांजलि में ही रुके थे। रात करीब 12:10 पर उन्होंने अपने मैनेजर को बुलाया और बताया कि उन्हें छाती में दर्द हो रहा है। वह तुरंत उन्हें फोर्टिस अस्पताल ले गए जहां गेट पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया था। इसके बाद परिजनों ने कापसहेड़ा थाने की पुलिस को सूचना दी। पुलिस उनके शव को डीडीयू अस्पताल में लेकर आई और पोस्टमार्टम कराया।

पुलिस के साथ आए उनके सहयोगियों ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने के कारण पुलिस पोस्टमार्टम करा रही है। पुलिस यह जानने के लिए पोस्टमार्टम करा रही है कि उनके साथ कोई गलत काम तो नहीं हुआ।

  • कब लाए गए अस्पताल और क्या कहते हैं डॉक्टर

जानकारी के अनुसार सतीश कौशिक दोस्तों संग होली मनाने के लिए दिल्ली आए हुए थे। देर रात उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें आनन-फानन गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। सतीश कौशिक को रात करीब 2.30 बजे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हालांकि डॉक्टरों ने परीक्षण के दौरान पाया कि जैसी उनकी हालत थी उससे हार्ट अटैक की आशंका कम लग रही थी। यही कारण है कि फोर्टिस के डॉक्टरों ने दिल्ली पुलिस को सतीश कौशिक की मृत्यु के बारे में जानकारी दी और शव के पोस्टमार्टम के लिए कहा।

डॉक्टरों के अनुसार सतीश को देखकर ऐसा लग रहा था कि शायद वह कहीं से गिरे हों ऐसे में शव का पोस्टमार्टम जरूरी हो जाता है। अगर हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि हो जाती तो पोस्टमार्टम नहीं होता।

  • हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुआ जन्म
सतीश कौशिक का जन्म हरियाणा के महेंद्रगढ़ में 13 अप्रैल 1956 को हुआ। उन्होंने 1972 में दिल्ली के किरोड़ी मल कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। वहीं उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा और एफटीआईआई से भी पढ़ाई की।

अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी। उन्होंने सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि दी है। बता दें, सतीश कौशिक महामारी के दौरान कोविड से संक्रमित भी हुए थे।

अनुपम खेर ने ट्वीट किया, जानता हूं ‘मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है!’ पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में लिखूंगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था। 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम! ओम् शांति!

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...

Topics

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...

शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग, 50 से ज्यादा दुकानें खाक

एफएनएन, शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग: फिरोजाबाद जिले...

Chardham Yatra 2026 : 19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा 2026, ऋषिकेश से पहला जत्था रवाना

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra 2026 उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img