03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : एई-जेई भर्ती पेपर लीक मामले के 49 और छात्रों को नोटिस, आयोग ने जारी की सूची

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा-2021 के पेपर लीक में शामिल पाए गए 49 और अभ्यर्थियों को राज्य लोक सेवा आयोग ने नोटिस जारी करते हुए उनकी सूची वेबसाइट पर जारी कर दी है। इन अभ्यर्थियों का जवाब आने के बाद आयोग इन्हें परीक्षाओं से प्रतिवारित(डिबार) करेगा।

दरअसल, सबसे पहले आठ जनवरी को हुई आयोग की पटवारी-लेखपाल भर्ती का पेपर लीक हुआ था। आयोग के ही अनुसचिव संजीव चतुर्वेदी को इस मामले में जेल भेजा गया था। एसआईटी हरिद्वार इस मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है। एसआईटी से मिली पहली सूची के हिसाब से आयोग ने 10 फरवरी को पटवारी-लेखपाल भर्ती पेपर लीक के 44 और एई-जेई भर्ती पेपर लीक के 12 आरोपी अभ्यर्थियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

अब हरिद्वार एसएसपी की ओर से आयोग को भर्ती में पेपर लीक के आरोपी 49 और अभ्यर्थियों की सूची भेजी गई है। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने इस सूची के आधार पर सभी अभ्यर्थियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए ये सूची वेबसाइट पर भी जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि कारण बताओ नोटिस के जवाब की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन सभी उम्मीदवारों को परीक्षाओं से डिबार कर दिया जाएगा।

  • एई-जेई भर्ती पर आयोग ले सकता है फैसला

प्रदेश में सात से दस मई के बीच हुई एई-जेई भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामले में राज्य लोक सेवा आयोग पुलिस जांच रिपोर्ट और पेपर लीक के दायरे की जानकारी का इंतजार कर रहा है। अब तक इस भर्ती में 61 अभ्यर्थियों की पहचान हो चुकी है, जिन्हें आयोग नोटिस जारी कर चुका है। सूत्रों के मुताबिक, आयोग इस परीक्षा पर जल्द ही फैसला ले सकता है। इसमें परीक्षा रद्द होने जैसा फैसला भी हो सकता है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

  • पुराने आरोपियों के आधे जवाब नहीं आए
आयोग ने 10 फरवरी को जो सूची जारी की थी, उस हिसाब से आधे आरोपी अभ्यर्थियों के जवाब नहीं आए हैं। आयोग सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि प्रक्रिया के तहत जवाब न मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Hot this week

Dehradun : झूठी खबर चलाने की धमकी देकर 5 लाख मांगने का आरोप, न्यूज प्लेटफॉर्म संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Rudranath की उत्सव डोली पहुंची गोपीनाथ मंदिर, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

एफएनएन, चमोली : Rudranath चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img