03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

लाठीचार्ज के सवाल पर संतोषजनक उत्तर न दे सके भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता, कहा- एक-दो दिन का इंतजार कीजिए, जांच में होगी कार्रवाई

एफएनएन, रुद्रपुर : देहरादून में बेरोजगारों पर लाठीचार्ज को लेकर जिम्मेदारी के सवाल पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी सटीक जवाब न दे सके। उन्होंने इतना भर कहा कि इंतजार कीजिए, एक-दो दिन में जो भी दोषी होगा उस पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान सुरेश जोशी ने युवाओं को लेकर सरकार की नीतियों को गिनाया। यह भी कहा कि सरकार युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। वहीं विपक्षी दल कांग्रेस पर भी हमला करने से वह नहीं चूके। बोले -जो लोग इस मुद्दे को लेकर लाभ लेना चाहते हैं, उनकी मंशा पूरी होने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार रोजगार को लेकर अहम निर्णय ले रही है।

राज्य से युवाओं का पलायन न हो, इसके लिए सरकार ने विशेष रणनीति तय की है। उन्होंने कहा कि लाठीचार्ज के पीछे जो भी लोग दोषी हैं, उसकोu लेकर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। लाठीचार्ज के बाद ही इस मामले की जांच कमिश्नर कुमाऊं को सौंप दी गई थी।

जल्द ही उनकी रिपोर्ट आने के बाद जो भी अधिकारी , राजनीतिक दल के लोग या फिर उपद्रवी सामने आएंगे, उन पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। इसके निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवा सरकार है और युवाओं की सोच रखती है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकाल में हुए घोटाले भी पत्रकारों के समक्ष रखे। उनके साथ विधायक शिव अरोरा भी मौजूद रहे।

Hot this week

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

Flydubai विमान को बचाने वाले ‘गुमनाम हीरो’ कौन? कॉकपिट में पहुंचे थे दो पायलट

एफएनएन , जेरूसलम : फ्लाईदुबई की एक उड़ान में...

Chamapawat में पहली बार कैबिनेट बैठक, उपनल और PG डॉक्टरों समेत कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

एफएनएन, चंपावत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता...

NSUI का बड़ा एक्शन, चमोली जिलाध्यक्ष समेत 6 नेताओं को किया निष्कासित

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में...

Topics

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

NSUI का बड़ा एक्शन, चमोली जिलाध्यक्ष समेत 6 नेताओं को किया निष्कासित

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img