03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

19 फरवरी से बाजपुर में शुरू होगी कांग्रेस की ‘हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा’

एफएनएन, बाजपुर : उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के बाजपुर के सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमें 19 फरवरी से कांग्रेस पार्टी द्वारा शुरू की जा रही ‘हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा’ को सफल बनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को यात्रा को लेकर तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। वहीं उन्होंने मीडिया से बात करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार पर बेरोजगारों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि पूरे देश में जो सांप्रदायिक माहौल चल रहा है उस माहौल को सुधारने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा निकाली। इस यात्रा को बहुत बड़ा समर्थन मिला। उन्होंने कहा कि इसी को लेकर प्रदेश में भी कांग्रेस कार्यकर्ता हाथ से हाथ जोड़ यात्रा निकाल लोगों को इस यात्रा से जोड़ने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि जिस तरह देहरादून में रोजगार मांगने वाले युवाओं पर लाठीचार्ज किया गया वह दर्शाता है कि प्रदेश की भाजपा सरकार युवा वर्ग के लिए किस प्रकार की सोच रखती है। उन्होंने कहा कि नकल विरोधी कानून की मांग वह लंबे समय से कर रहे हैं लेकिन सरकार ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। अब सरकार इस कानून को लागू करने की बात कह वाहवाही बटोरने का काम कर रही है वह इन्होंने नवीन कार्यकारिणी का स्वागत किया साथियों साथ ही सभी लोगों को इस यात्रा को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां भी सौंपी।

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img