मुरादाबाद : कटघर में तमंचे के बल पर घर में घुसकर युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म, विरोध पर मां-बेटी को पीटा

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, मुरादाबाद : मुरादाबाद के कटघर थानाक्षेत्र में घर में घुसकर दो दोस्तों ने एक युवती के साथ तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता और उसकी मां के साथ मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने मारपीट, सामूहिक दुष्कर्म और जान से माने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।

  • बेटी को शादी का झांस देकर ले गया था साथ

पीड़िता की मां ने बताया कि कटघर के विजय नगर निवासी अनिकेत छह माह पहले उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था। आरोपित ने उसे अपने घर में छिपाकर रखा और उससे देह व्यापार कराने की कोशिश की। इसका विरोध किया तो आरोपित ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। आरोपित ने युवती से शादी करने से भी इन्कार कर दिया था।

  • दो दिन पहले की मारपीट

दो दिन पहले आरोपित अनिकेत, अपने दोस्त अरविंद और अपनी दो बहन और मां के साथ उसके घर में घुस आया। आरोपितों ने आते ही मां बेटी के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपित अनिकेत और अरविंद युवती को तमंचे के बल कमरे में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपित ने जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। कटघर थाना प्रभारी राजेश सोलंकी ने बताया कि मां की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है।

  • आरोपित दुकान संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पिज्जा दुकान के संचालक ने नौकरी देने का भरोसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करके अश्लील वीडियो बना ली और उसे इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर शोषण करता रहा। कटघर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

  • युवती को नौकरी की थी जरूरत

कटघर थाना क्षेत्र निवासी युवती के अनुसार उसे रोजगार की जरूरत थी। सहेली के माध्यम से उसने नौकरी के लिए आबिद मार्केट के सामने पिज्जा की दुकान संचालक से संपर्क किया। पीड़िता का आरोप है कि नौकरी देने का लाभ उठाकर डींगरपुर निवासी उस्मान ने मोबाइल पर बात करना शुरू कर प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोपित कुछ दिन बाद उसे अपने घर ले गया। वहां नशीली काफी पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने पीड़िता की अश्लील वीडियो बना ली और धमकी दी कि कहीं शिकायत की तो इंटरनेट पर वायरल कर देगा। पीड़िता के अनुसार आरोपित उसे वीडियो के माध्यम से ब्लैकमेल कर कई बार अपने घर पर और पिज्जा की दुकान पर बुलाकर दुष्कर्म किया।

  • मेडिकल कराकर दर्ज कराए जाएंगे बयान

आरोप है कि 16 जनवरी को शाम करीब साढ़े छह बजे आरोपित ने पीड़िता को फिर अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता ने रिश्ता तय होने का हवाला देते हुए विरोध किया तो आरोपित धमकी देने लगा। पीड़िता वहां से किसी तरह बहाना बनाकर निकली। इसके बाद थाने पर पहुंच कर तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक कटघर राजेश सोलंकी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित उस्मान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके विवेचना की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल कराकर कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

 

Hot this week

टिकट पर घमासान के बाद बौद्ध का राज्यसभा सफर शुरू, पार्टी ने जताया भरोसा

एफएनएन, नई दिल्ली : हरियाणा से कांग्रेस के नेता...

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

बीएसएनएल ऑफिस के पास चल रहा था सट्टा कारोबार, पुलिस ने दबिश देकर किया खुलासा

एफएनएन, धमतरी : आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने...

Topics

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

चारधाम यात्रा तैयारियों पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने सीएम धामी को घेरा

एफएनएन, देहरादून : देहरादून से बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img