03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बर्फबारी के साथ हो सकता है नए साल का आगाज, उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम का मिजाज अगले एक दो दिन में फिर बदलने वाला है। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर में बारिश के साथ ही बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के मैदानी इलाकों में अगले एक दो दिन के भीतर न्यूनतम तापमान के चार डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। ऐेसे में लोगों को जबरदस्त ठंडक का सामना करना होगा।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के अगले 24 घंटे में पूरी तरह सक्रिय होने की संभावना है। राजधानी दून में आज हल्की धूप खिली तो प्रदेाश के कई इलाकों में हल्का कोहरा छाया हुआ है। वहीं दून में अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री रहने की संभावना है।

  • मुनस्यारी में सीजन का पहला हिमपात, पारा -3 डिग्री तक गिरा

मौसम ने शुक्रवार को करवट बदली। दिन में मुनस्यारी के पंचाचूली, राजरंभा, हंसलिंग की चोटियों पर हिमपात जबकि निचले इलाकों में हल्की बारिश शुरू हुई। तापमान में गिरावट आने के बाद कालामुनि, खलियाटॉप, बलांती ईको फार्म में भी हिमपात हुआ। मुनस्यारी नगर और आसपास के गांवों में भी बर्फ गिरी। इससे मुनस्यारी के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सात डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड से बचने के लिए लोगों को अलाव और हीटरों का सहारा लेना पड़ा। बर्फबारी के बाद नववर्ष पर पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

  • व्यास और दारमा घाटियों में भी बर्फबारी
धारचूला के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित दारमा और व्यास घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी शुक्रवार को जमकर हिमपात हुआ। इस कारण वहां पर प्रवास पर गए परिवारों के साथ ही सीमा पर तैनात जवानों को दिक्कतें होने लगी है।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img