03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

ऋषभ की प्‍लास्टिक सर्जरी सम्‍पन्‍न, डीडीसीए डायरेक्टर ने कहा- ‘गड्ढे के कारण हुआ हादसा’

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफ एन एन, देहरादून :  दिल्‍ली एंड डिस्ट्रिक्‍ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) के डायरेक्टर श्याम सुंदर शर्मा ने कहा है कि सड़क पर गड्ढा होने के कारण ऋषभ पंत की कार हादसे का शिकार हुई है। शनिवार को उन्‍होंने देहरादून के मैक्‍स अस्‍पताल पहुंचकर ऋषभ पंत से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

  • गड्ढे के कारण हुआ यह हादसा: डीडीसीए डायरेक्टर

डीडीसीए के डायरेक्टर श्याम सुंदर शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि गड्ढे के कारण यह हादसा हुआ है। उन्‍होंने कहा कि ऋषभ की प्‍लास्टिक सर्जरी हो गई है। उन्होंने ऋषभ पंत, उनकी मां और डॉक्टरों से बात की है।

  • एयरलिफ्ट करने का कोई प्लान नहीं

ऋषभ पंत की हालत सामान्य बनी है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है। उन्होंने कहा कि अभी एयरलिफ्ट करने का कोई प्लान नहीं है और ना ही कोई जरूरत अभी है। हालांकि लिगामेंट के उपचार के लिए उन्हें बाद में शिफ्ट किया जा सकता है।

  • डीडीसीए के डायरेक्टर मैक्स हॉस्पिटल पहुंचे

दिल्‍ली एंड डिस्ट्रिक्‍ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) के डायरेक्टर श्याम सुंदर शर्मा शनिवार को मैक्स हॉस्पिटल पहुंचे। दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर श्याम सुंदर शर्मा ऋषभ पंत का हाल जानने देहरादून के मैक्स अस्पताल पहुंचे।

उनके साथ क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव महिम वर्मा व सदस्य अमित कपूर रहे। देहरादून जिलाधिकारी सोनिका और एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर भी मैक्स अस्पताल पहुंचे। खानपुर विधायक उमेश कुमार भी वहां मौजूद रहे।

 

 

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Khatima Dharmantaran के 3 मामलों पर बड़ी कार्रवाई, SSP ने SIT गठित कर शुरू कराई जांच

खटीमा में धर्मांतरण के 3 मामलों पर पुलिस का...

Yamunotri धाम में आस्था के नाम पर बढ़ रहा यमुना नदी का प्रदूषण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Yamunotri Yamuna चारधाम यात्रा के दौरान...

Topics

Yamunotri धाम में आस्था के नाम पर बढ़ रहा यमुना नदी का प्रदूषण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Yamunotri Yamuna चारधाम यात्रा के दौरान...

Badrinath Highway पर पलटी चारधाम यात्रियों की बस, 7 घायल

एफएनएन, ऋषिकेश : Badrinath Highway उत्तराखंड के बदरीनाथ हाईवे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img