03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

विभाग जुबानी जमाखर्च पर नहीं चलता, खाद आपूर्ति विभाग की बैठक में भड़के विधायक शिव अरोरा

Spread the love
  • कहा – खुद करूंगा दुकानों का निरीक्षण और जानूंगा सच्चाई
  • – बोले, दुकाने समय पर खोलें और क्या राशन दिया जा रहा है यह फ्लेक्सी पर अंकित हो

एफएनएन, रुद्रपुर : विधायक शिव अरोरा ने आज खाद्य आपूर्ति विभाग की बैठक लेकर अफसरों के पसीने छुड़ा दिए। उनके तमाम सवालों का पूर्ति निरीक्षक उत्तर ही नहीं दे सके, और कन्नी काटते नजर आए। इस पर एसडीएम प्रत्यूष सिंह ने भी सख्ती दिखाई और आंकड़ों के संग बैठक में बैठने की बात कही। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विभाग जुबानी जमा खर्च पर नहीं चला करते।

उन्होंने खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों से पूछा कि जो कार्ड निरस्त हुए हैं, उसके बाद वह बने भी या नहीं इसको देखा जाए, पेंडेंसी दूर की जाए। उन्होंने एपीएल कार्ड यानी पीले कार्ड पर मिलने वाले राशन के बारे में भी जानकारी ली। इन कार्डों का स्टॉक वेरिफिकेशन भी मांगा। कहा कि इस योजना में ₹11 किलो चावल मिल रहा है, यह देखें कि जो स्टॉक बचा हुआ है, उसकी सत्यता क्या है।

उन्होंने राशन की दुकानें समय से खुलने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही यह भी कहा कि राशन की दुकानों पर फ्लेक्सी लगाई जाए, और उन पर यह अंकित किया जाए कि क्या क्या राशन मिल रहा है। शिव अरोरा की इस लंबी बैठक में अधिकारियों के पसीने छूट से नजर आए। बीच-बीच में जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह भी स्पष्टीकरण देते नजर आए। शिव अरोरा ने अधिकारियों को कल शाम तक रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। बाद में पत्रकारों से बात करते हुए शिव अरोरा ने कहा कि खाद्य आपूर्ति विभाग का जिम्मा अंतिम पंक्ति तक के व्यक्ति को राशन उपलब्ध कराना है, ऐसे में अगर कहीं लापरवाही होती है तो इसके लिए सीधे तौर पर खाद आपूर्ति विभाग के अधिकारी जिम्मेदार हैं और लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img