03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Pantnagar University : पेट दर्द होने पर विवि के अस्‍पताल में तैनात डॉक्‍टर को दिखाने गई छात्रा के साथ दुष्कर्म, केस दर्ज

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : गोविंद वल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में छात्रा के उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने चिकित्साधिकारी पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपित की धरपकड़ को पुलिस ने उसके आवास पर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक फरार चिकित्साधिकारी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जांच महिला निरीक्षक मंजू पांडेय को दी गई है।

  • उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र सौंपा था

जानकारी के मुताबिक विवि की एक छात्रा ने चिकित्साधिकारी डॉक्‍टर दुर्गेश कुमार पर पांच दिसंबर को उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र सौंपा था। जिसमें कमेटी द्वारा जांच की गई।

महाविद्यालय स्तर पर गठित समिति इंटरनल कंप्लेंट्स कमिटी फॉर जेंडर सेन्सीटाइजेशन प्रिवेंशन एंड प्रोहिबिशन ऑफ सेक्सुअल हैरेसमेंट ऑफ विमेन एम्पलाइज एंड स्टूडेंट्स कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर चिकित्साधिकारी डॉक्‍टर दुर्गेश कुमार को प्रथम दृष्ट्या दोषी पाया। जिसके बाद चिकित्साधिकारी को निलंबित कर दिया गया था।

  • चिकित्साधिकारी पर दुष्कर्म और छेड़छाड़ का आरोप 

रविवार को पीड़ित छात्रा ने पंतनगर थाने में चिकित्साधिकारी पर दुष्कर्म और छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी थी। पीड़िता का कहना था कि 5 दिसंबर 2022 को उसकी हालत ठीक नहीं थी और बीपी लो था। साथ ही थायराइड बढ़ गया था और अपच की समस्या होने के कारण पेट में दर्द था। इसलिए वह विश्वविद्यालय अस्पताल पंतनगर गई थी।

इस दौरान परीक्षण के दौरान चिकित्साधिकारी ने उससे छेड़छाड़ की। धमकी दी कि किसी को भी बताया तो जिंदगी बर्बाद कर देगा। थानाध्यक्ष पंतनगर राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर जीबी पंत विवि के चिकित्सालय के डॉक्‍टर दुर्गेश कुमार के विरुद्ध धारा 376, 376(2)(ड), 376(2)(च), 354 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बताया कि आरोपित चिकित्साधिकारी की गिरफ्तारी को दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। बताया कि उसकी तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img