03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : एनसीआर से ज्यादा मूल्यवान बन जाएगा देहरादून, चिंतन शिविर में सीएस ने की अंतरराष्ट्रीय स्तर की टाउनशिप बनाने की वकालत

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : चिंतन शिविर में मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने कहा कि देहरादून राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली का एक तरह से पार्ट बनने जा रहा है। एक्सप्रेस हाईवे बन जाने के बाद दिल्ली से दून की दूरी महज ढाई घंटे रह जाएगी। इतने समय में लोग दिल्ली में ही सफर करते हैं। जिस तरह से दिल्ली में प्रदूषण बढ़ रहा है, लोग वहां नहीं रहना चाहते।

इस लिहाज देहरादून और ज्यादा मूल्यवान हो जाएगा। उन्होंने दून में अंतरराष्ट्रीय स्तर की टाउनशिप बनाने की वकालत की। मुख्य सचिव ने कहा कि टाउनशिप बनने पर दिल्ली के वे लोग जो खर्च उठा सकते हैं, वे दून में कमरा ले सकते हैं। आज वर्कफ्राम होम का समय है, लोग दिल्ली से देहरादून रहने के लिए भी आ सकते हैं।

इस महत्व को लोग समझ रहे हैं। विकासकर्ताओं ने देहरादून में भूमि खरीदनी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि ये हमारे लिए बड़ा अवसर है। हमें अपना मास्टर प्लान ठीक करना होगा। यदि दिल्ली के लोग यहां रहने आएंगे तो इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को फायदा होगा। रोजगार के नए अवसर बनेंगे। उन्होंने कहा कि हम इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। आज के समय में दूरी से ज्यादा समय मायने रखता है। दिल्ली से देहरादून का सफर कम समय में होने से वह एक तरह से एनसीआर का हिस्सा बन जाएगा।

Hot this week

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Haldwani में करंट का कहर : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img