03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अवैध शराब के खिलाफ कांग्रेस का एसएसपी दफ्तर पर प्रदर्शन

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : शहर में बिक रही अवैध और कच्ची शराब के खिलाफ कांग्रेस ने आज एसएसपी दफ्तर पर प्रदर्शन किया और एक ज्ञापन एसएसपी को सौंपा। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा और पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा के नेतृत्व में एसएसपी दफ्तर पहुंचे कांग्रेसियों ने अवैध शराब के खिलाफ नारे भी लगाए। एसएसपी से मुलाकात में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ट्रांजिट कैंप, रमपुरा समेत कई इलाकों में खुल्लम-खुल्ला अवैध शराब की बिक्री हो रही है लेकिन पुलिस काबू नहीं कर पा रही है। उन्होंने कच्ची और अवैध शराब के कुछ ठिकाने भी एसएससी को बताए और इन पर छापेमारी की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस के संरक्षण में ही यह शराब बेची जा रही है जिससे क्षेत्र के लोग खासा प्रभावित हैं। महिलाओं और बच्चों पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। इसके साथ ही अशांति की स्थिति बनी हुई है। महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि अगर पुलिस ने जल्द ही और अवैध शराब की बिक्री न रोकी तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष मोनिका ढाली, पार्षद प्रीति साना, मोनू निषाद समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।

Hot this week

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Haldwani में करंट का कहर : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img