Thursday, February 12, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeविविधहरिद्वार में आतंकी की पत्‍नी कर रही थी कूड़ा बीनने का काम,...

हरिद्वार में आतंकी की पत्‍नी कर रही थी कूड़ा बीनने का काम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : पासपोर्ट और वीजा के बगैर अवैध रूप से अपने तीन बच्चों के साथ रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में रह रही एक बांग्लादेशी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह महिला पिछले दिनों यूपी एटीएस की टीम द्वारा हरिद्वार से गिरफ्तार आतंकी अली नूर की पत्‍नी है। उक्‍त महिला हरिद्वार में कूड़ा बीनने का कार्य कर रही थी। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला और बच्चों को कोर्ट में पेश किया गया है।

  • कई बार बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार हो चुके

पहले भी हरिद्वार के पिरान कलियर में कई बार बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार हो चुके हैं। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस और एलआईयू की टीम उन्हें सीमा पार छोड़कर आती है। कुछ बांग्लादेशी नागरिक फिर से सीमा पार कर भारत पहुंच जाते हैं।

  • पूर्व में पिरान कलियर से पकड़े जा चुके हैं कई बांग्लादेशी नागरिक

ताजा मामला रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में सामने आया है। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि एलआईयू को रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के दादूपुर गांव में एक बांग्लादेशी महिला के अवैध रूप से रहने की सूचना मिली थी। जांच की गई तो पता चला कि उक्‍त महिला आतंकी अलीनूर की पत्‍नी है, जिसे पिछले दिनों उत्‍तर प्रदेश एटीएस की टीम ने गिरफ्तार किया था।

  • पुलिस ने तीन बच्चों सहित महिला को गिरफ्तार कर लिया

छानबीन करने के बाद पुलिस ने महिला के तीन बच्चों सहित महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में महिला ने अपना नाम रहीमा पत्नी अली नूर उर्फ जावाद निवासी ग्राम हिरन थाना कोटालियारा जिला गोपालगंज बांग्लादेश बताया है।वह यहां कूड़ा बीनने का काम कर रही थी। महिला के खिलाफ विदेशी अधिनियम व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला और उसके बच्चों को कोर्ट में पेश किया गया है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments