03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : वन अधिकारी बीडी सिंह सहित पांच अधिकारियों के तबादले

एफएनएन, देहरादून : वन विभाग ने उप वन संरक्षक बीडी सिंह सहित पांच अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें बीडी सिंह को हाल ही में मंदिर समिति की प्रतिनियुक्ति खत्म होने के बाद राजाजी पार्क में तैनात किया गया था। उन्हें अब वहां से हटा दिया गया है।

शासन से जारी आदेश के मुताबिक, एसपी प्रकाश चंद आर्य को प्रभारी प्रभागीय वन अधिकारी कालागढ़, लैंसडौन से हटाकर पीसीसीएफ कार्यालय में अटैच कर दिया गया है। उप वन संरक्षक बीडी सिंह को राजाजी राष्ट्रीय पार्क से हटाकर उप वन संरक्षक निगरानी, मूल्यांकन एवं आईटी देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है।

इस पद पर तैनात उप वन संरक्षक कहकशा नसीम को राजाजी राष्ट्रीय पार्क में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर तैनात किया गया है। उप वन संरक्षक कुंदन कुमार को तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर से हटाकर रामनगर वन प्रभाग में उप वन संरक्षक पद पर तैनाती दी गई है। उप वन संरक्षक नीरज कुमार को कार्बेट के डिप्टी डायरेक्टर पद से हटाकर कालागढ़ टाइगर रिजर्व लैंसडौन में तैनाती दी गई है।

Hot this week

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...

Topics

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img