03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

मनी लांड्रिंग मामले में फंसी अभिनेत्री जैकलीन जाएंगी जेल या नहीं? आज आएगा फैसला

Spread the love

एफ एन एन, दिल्ली : सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट जैकलीन फर्नांडीज मामले में आज सुनवाई करेगी। कोर्ट ने उन्हें पिछले सुनवाई में ही अंतरिम जमानत दे दी थी। लेकिन आज सुनवाई से पता चलेगा कि वो जेल जाएंगी या नहीं।

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिज की नियमित जमानत याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मामले में सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुनवाई होनी है। जैकलीन फर्नांडीज के वकील प्रशांत पाटिल ने बताया कि वह (जैकलीन फर्नांडीज) आज होने वाली अदालती कार्यवाही में भाग लेंगी। सुनवाई की अंतिम तिथि पर वह अदालत द्वारा पूर्व में जारी समन के बाद अदालत के समक्ष भी पेश हुई थीं। पटियाला हाउस कोर्ट ने 26 सितंबर को 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 50,000 रुपये के जमानत बांड पर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को अंतरिम जमानत दे दी थी।

कोर्ट ने ईडी से मांगा था जवाब

सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ के जबरन वसूली मामले में जैकलीन फर्नांडीज गवाह हैं। जैकलीन की जमानत याचिका को लेकर कोर्ट ने ईडी से भी जवाब मांगा था। इस मामले में ईडी ने 17 अगस्त को एक चार्जशीट दाखिल कर जैकलीन को आरोपी बनाया था। इसके बाद अदालत ने उन्हें समन भेजा था। मामले में आरोपी बनाए जाने के बाद जैकलीन के वकील ने उनकी जमानत की याचिका दायर की थी।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img