



एफएनएन, हरिद्वार : सोमवार को ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी समेत ज्येष्ठ उप प्रमुुुख ऊधम सिंह और कनिष्ठ उप प्रमुख धर्मेंद्र क्षेत्र पंचायत सदस्यों को एसडीएम पूरण सिंह राणा ने शपथ दिलाई। वहीं, आज मंगलवार को जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य शपथ लेेंगे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए जनपद भर से जनप्रतिनिधियों समेत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी आमंत्रित किया गया है।
मंगलवार को भल्ला इंटर कॉलेज के मैदान पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह उर्फ किरण चौधरी व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान समेत सभी सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। कार्यक्रम में जनपदभर के जनप्रतिनिधि, विधायक, सांसद, मेयर, पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष व पार्षद और सभासद आमंत्रित किए गए हैं। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी बीसी छिमवाल ने बताया कि शपथ ग्रहण के बाद जिला पंचायत के सभागार में जिला पंचायत की पहली परिचयात्मक बैठक भी की जाएगी।
Hot this week
Free News - Where voices unite, stories flourish, and community thrives through open dialogue and meaningful connections.
Get important news delivered directly to your inbox and stay connected!
© 2026, Front News Network
Website Developed & Maintained by News Portal Hub
All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.


