03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

प्रधानमंत्री के दौरे व त्योहार को देखते हुए उत्‍तराखंड पुलिस के जवानों की छुट्टियां रद

एफएनएन, देहरादून : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखंड दौरे और त्योहारों को देखते हुए पुलिस विभाग ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। जो कर्मी छुट्टी पर गए हैं, उन्हें भी तत्काल प्रभाव से ड्यूटी ज्वाइन करने को कहा गया है।

  • हर समय छुट्टी पर रहते हैं दो से ढाई हजार जवान

पुलिस मुख्यालय के आदेश के बाद जिला प्रभारियों की ओर से समय पर ड्यूटी ज्वाइन न करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की पोस्टिंग नए तरीके से करने के निर्देश जारी किए गए हैं। अचानक आए इस आदेश से पुलिस जवानों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। प्रदेश में करीब 25 हजार पुलिस अधिकारी व कर्मचारी हैं, इनमें से दो से ढाई हजार जवान हर समय छुट्टी पर रहते हैं।

दीपावली नजदीक होते देख कई जवान छुट्टियों पर चले गए थे व कई जवान ऐसे हैं जोकि बीमारी व अन्य कारणों के चलते छुट्टियों पर हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री का श्रीकेदारनाथ व श्री बदरीनाथ का दौरा निश्चित हो गया।

  • जवान शुक्रवार 12 बजे तक अपनी आमद करवाएं

फोर्स की कमी को देखते हुए गुरुवार को पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी जिला प्रभारियों को निर्देश जारी कर दिए गए कि किसी भी जवान को फिलहाल छुट्टी न दी जाए। देहरादून जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने गुरुवार रात को वायरलेस सेट से अधिकारियों को निर्देशित किया कि रिजर्व पुलिस लाइन, थाने व पुलिस कार्यालय से छुट्टी पर जाने वाले पुलिस के जवान शुक्रवार 12 बजे तक अपनी आमद करवाएं।

12 बजे के बाद आमद करवाने वाले जवानों की पोस्टिंग नए तरीके से होगी। आदेश जारी होने के बाद कुछ जवान तो ड्यूटी पर पहुंच गए हैं, जबकि कुछ में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। वह लगातार पुलिस कार्यालयों में पूछताछ कर रहे हैं।

  • विभाग के निर्देश से महिलाकर्मियों की बढ़ी परेशानी

अचानक छुट्टियां रद करने व छुट्टी पर गए जवानों को ड्यूटी पर वापस आने के निर्देश से महिला पुलिसकर्मियों की परेशानी बढ़ गई हैं। अधिकतर महिला जवान चाइल्ड केयर लीव, पूरे सेवाकाल में मिलने वाली छुट्टियों, इलाज करवाने और स्वजन की देखरेख के लिए छुट्टियों पर गई थी। इसके अलावा कुछ समय पहले जिन कांस्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर रैंक तक कर्मचारियों व अधिकारियों के तबादले किए गए थे। उन्हें ट्रांसफर की छुटि्टयां मिलती हैं और उन्हें बाद में छुट्टी में लेने की बात कही गई थी, ऐसे में उनकी छुट्टियां भी निरस्त हो गई हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखंड दौरे व त्योहारों के मद्देनजर व्यवस्था सुचारु रूप से बनी रहे, फोर्स की कमी न हो इसलिए जवानों की छुट्टियों पर दीपावली तक रोक लगा दी गई है।

Hot this week

Dehradun : झूठी खबर चलाने की धमकी देकर 5 लाख मांगने का आरोप, न्यूज प्लेटफॉर्म संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Rudranath की उत्सव डोली पहुंची गोपीनाथ मंदिर, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

एफएनएन, चमोली : Rudranath चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img