03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्द्वानी पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, जन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय शनिवार को हल्द्वानी पहुंच गए हैं। उनका शुक्रवार शाम हल्द्वानी पहुंचने का कार्यक्रम था। किसी कारणवश वह शुक्रवा को नहीं पहुंच पाए। आज शनिवार को वह हल्द्वानी पहुंचे। आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए उनके दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विजयवर्गीय पहले बूथ स्तर पर बैठक लेंगे। फिर वह लालकुआं विधानसभा के अंतर्गत गौजाजाली (पूर्वी मंडल) में बूथ बैठक में शामिल होंगे। इसमें वह फीडबैक लेने के साथ कठिनाइयों को भी जानने का प्रयास करेंगे।

इसके बाद कालाढूंगी विधानसभा के अंतर्गत पश्चिम मंडल कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसमें भी संगठनात्मक बातचीत होगी। प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट ने बताया कि इसके बाद प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

जनता से रायशुमारी कर सीएम के समक्ष रखेंगे योजनाएं : भगत
कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि सीएम का पद संभालने के बाद से पुष्कर सिंह धामी लगातार जनहितकारी फैसले ले रहे हैं। अब राज्य के सभी विधायकों से उनके क्षेत्र की दस महत्वाकांक्षी विकास योजनाओं की सूची मांग कर उन्होंने विकासपरक कार्यशैली का परिचय दिया है। वह स्वयं भी आम जनता से रायशुमारी कर अपनी विधानसभा के लिए लाभप्रद महत्वाकांक्षी योजनाओं को जल्द मुख्यमंत्री के सामने प्रस्तुत करेंगे।

Hot this week

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img