03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नोएडा में बड़ा हादसा, बाउंड्री वॉल गिरने से 4 मजदूरों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

एफएनएन, नोएडा : नोएडा के सेक्टर-21 स्थित जलवायु विहार में मंगलवार सुबह नाले की निर्माणाधीन दीवार गिरने से वहां काम कर रहे 12 कामगार दीवार के नीचे दब गए। सूचना पर पहुंची सेक्टर-20 कोतवाली पुलिस, फायर ब्रिगेड की टीम ने पांच जेसीबी मदद से मलबे को हटाकर दीवार के नीचे दबे कामगार को बाहर निकाला।

जानकारी के मुताबिक, हादसे में गंभीर रूप से चार कामगारों को इलाज के लिए अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि बाकि को सुरक्षित मलबे से बाहर निकाला गया है। जिनको मामूली चोट आई है।

नोएडा प्राधिकरण की ओर से सेक्टर-21 स्थित जलवायु विहार सोसायटी के पास नाले की पुरानी दीवार को तोड़कर नई चार दीवार बनाने का काम किया जा रहा है। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे निर्माणाधीन नाले की छह फीट की ऊंची और दस फीट लंबी दीवार गिरने 12 कामगार मलबे के नीचे दब गए।

हादसे के बाद घटना स्थल के आसपास चीख पुकार मच गई। कंट्रोल रूम पर हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब एक घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मलबे के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में घायल दो कामगार को सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल और दो कामगरों को सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने घायल कामगारों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मृतकों की शिनाख्त का प्रयास कराने में जुटी है। मामूली रूप से घायलों की मरहम पट्टी कराई गई है।

घायलों और मृतकों के स्वजन को सूचना दे दी गई है। जिला अस्पताल और कैलाश अस्पताल में घायलों के हाल चाल लेने के लिए स्वजन पहुंच रहे हैं। हादसे की जांच के लिए टीम गठित की गई है। हादसे की सूचना पर संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) लव कुमार, डीसीपी हरीश चंदर, सीएफओ अरुण कुमार सिंह, एसीपी नोएडा रजनीश वर्मा मौके पर मौजूद हैं। हादसे के बाद जमा को भीड़ को हटाने का काम किया जा जारी है।

  • सीएम योगी ने जताया शोक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में दीवार गिरने की दुर्घटना से हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर जाकर राहत व बचाव कार्य युद्ध स्तर पर संचालित करने और घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। सीएम ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

 

Hot this week

Gairsain को स्थायी राजधानी बनाने की मांग तेज, यूकेडी डेमोक्रेटिक ने खोला केंद्रीय कार्यालय

एफएनएन, गैरसैंण : Gairsain उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैंण...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img