03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

जन्मदिन पर देश को पीएम मोदी का अनोखा तोहफा, कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 8 चीतों को छोड़ा

Spread the love

एफएनएन, दिल्ली : भारत आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 72वां जन्मदिन मना रहा है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कई तरह के खास कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अपने जन्मदिन पर पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में आठ चीतों को छोड़ा है। नामीबिया से आठ चीतों को लेकर विशेष मालवाहक विमान से ग्वालियर लाया गया। इसके बाद इन्हें चिनूक हेलीकॉप्टर से कीनो राष्ट्रीय उद्यान ले जाया गया। अधिकारियों ने कहा कि इन आठ चीतों में पांच मादा और तीन नर हैं। नामीबिया से ‘प्रोजेक्ट चीता’ के हिस्से के रूप में इन्हें भारत लाया गया है। राष्ट्रीय उद्यान में नामीबिया से आए चीता छोड़ने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि इससे भारत की प्रकृति प्रेरणा तेजी से जागृत होगी।

  • हम पर्यावरण के साथ कर सकते हैं विकास भी: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि इन चीतों का जरिए हमारे जंगल का एक बड़ा शून्य भर रहा है। हमारे यहां बच्चों को चीता के बारे में ज्यादा कुछ पता ही नहीं है। भारत में अब बच्चे चीता को अपने ही देश में देख पायेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि आज हम पूरे दुनिया को संदेश दे रहे हैं कि हम पर्यावरण के साथ विकास भी कर सकते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हम पांचवी अर्थव्यवस्था भी बने हैं और पर्यावरण का संरक्षण भी कर रहे हैं।

  • चीतों को देखने के लिए कुछ महीनों का देना होगा समय

पीएम मोदी ने कहा कि कुनो नेशनल पार्क में इन चीतों को देखने के लिए लोगों को धैर्य दिखाना होगा और कुछ महीनों तक इंतजार करना होगा। ये चीते इस इलाके से अनजान मेहमान बनकर आए हैं। कुनो राष्ट्रीय उद्यान को अपना घर बनाने में सक्षम होने के लिए हमें इन चीतों को कुछ महीने का समय देना होगा। पीएम मोदी ने कहा कि किसी जीव जंतु का अस्तित्व हमारी वजह से मिट जाए यह कितना दुखद है। हमारी युवा पीढ़ी को पता ही नहीं है कि चीता हमारे यहां कई साल पहले विलुप्त हो चुके हैं।

  • चीतों के साथ भारत की प्रकृति प्रेरणा तेजी से होगी जागृत : पीएम मोदी

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि चीतों के साथ भारत की प्रकृति प्रेरणा तेजी से जागृत होगी। मुझे विश्वास है कि यह चीते न केवल प्रकृति के प्रति जिम्मेदारियों का बोध कराएंगे बल्कि हमारी मानवीय मूल्यों से भी अवगत कराएंगे। साथ ही कहा कि मुझे विश्वास है कि ये चीते हमें अपने मानवीय मूल्य से भी अवगत कराएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के इस अमृतकाल में हमने अपनी विरासत पर गर्व और गुलामी की मानसिकता से मुक्ति के पंच प्राणों को दोहराया है।

  • पीएम मोदी ने चीतों को राष्ट्रीय उद्यान में छोड़ा

मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में पीएम मोदी ने नामीबिया से आए 8 चीते को छोड़ दिया है। पीएम मोदी ने बाड़े के दरवाजे खोल कर इन चीतों को जंगल में छोड़ा है।

 

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img