03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

जीएसटी सर्वेक्षण : हरिद्वार में व्यापारी पर लगाया 78 लाख जुर्माना, वेरिफिकेशन जारी

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, हरिद्वार : राज्य कर विभाग की टीम ने  हरिद्वार में एक व्यापारी के प्रतिष्ठानों पर सर्वे करते हुए 78 लाख रुपये जुर्माना लगाया है। वहीं, राज्य कर विभाग की समीक्षा बैठक में आयुक्त कर ने निर्देश दिए कि ईमानदार व्यापारियों को परेशान न किया जाए। मुख्य सचिव के निर्देशों पर प्रदेशभर में शून्य रिटर्न दाखिल करने वालों का वेरिफिकेशन अभियान चलाया जा रहा है।

वेरिफिकेशन अभियान के तहत अब तक 7148 ऐसे व्यापारियों का मौके पर वेरिफिकेशन किया जा चुका है। मंगलवार को राज्य कर मुख्यालय में आयुक्त कर डॉ. अहमद इकबाल ने विभागीय समीक्षा बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी ईमानदार व्यापारी को परेशान न किया जाए।

कर चोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। इसी बीच, जीएसटी की टीम ने हरिद्वार में एक व्यापारी के प्रतिष्ठानों पर सर्वे किया। व्यापारी ने फर्टीलाइज की आपूर्ति दिखाई है, जिससे राज्य को कर नहीं मिल पा रहा था। जांच के बाद व्यापारी पर 78 लाख अर्थदंड आरोपित किया जा रहा है।

एक अन्य मामले में व्यापारी ने फर्नीचर, बेडिंग, मैटरेस आदि की खरीद-बिक्री को जीएसटी पंजीकरण कराया था लेकिन व्यापारी के घोषित पते पर कोई फर्म ही अस्तित्व में नहीं थी। व्यापारी ने फर्जी प्रपत्रों के आधार पर पंजीकरण लिया था। जांच के दौरान पाया गया कि फर्म ने 17 लाख की फर्जी आउटवर्ड सप्लाई दिखाई है। उसके खिलाफ भी कार्रवाई चल रही है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Haldwani Motherson Protest फैक्ट्री पर हंगामा, वेतन बढ़ोतरी को लेकर कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani Motherson Protest हल्द्वानी के मोटाहल्दू...

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

Topics

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img