03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

लोनिवि के एई और जेई निलंबित, निर्माणाधीन पुल की शटरिंग गिरने से दो मजदूरों की हो गई थी मौत

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : रुद्रप्रयाग जिले में ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर नरकोटा में निर्माणाधीन मोटर पुल की बुनियाद की शटरिंग क्षतिग्रस्त होने के मामले में लोनिवि के एक सहायक अभियंता (एई) व एक कनिष्ठ अभियंता को निलंबित कर दिया गया है। एक अधिशासी अभियंता को मुख्यालय अटैच कर दिया गया है। इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई थी। शासन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।

जिला मुख्यालय से करीब सात किमी दूर स्थित नरकोटा में हाईवे पर निर्माणाधीन मोटर पुल के निर्माण कार्य के दौरान 20 जुलाई को बड़ा हादसा हो गया था। यहां सरिये का जाल गिरने से आठ मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जबकि दो मजदूरों की मौत हो गई थी। इस मामले में प्रमुख सचिव लोनिवि आरके सुधांशु की ओर से जांच के आदेश दिए गए थे। शुक्रवार को अपर सचिव एसएस वल्दिया की ओर से इंजीनियरों पर कार्रवाई के आदेश जारी किए गए।

इस मामले में सहायक अभियंता राजीव शर्मा को निर्माण कार्य में समुचित पर्यवेक्षण नहीं किए जाने को गंभीर लापरवाही मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाने के आदेश किए गए हैं। निलंबन की अवधि के दौरान वह लोनिवि पौड़ी कार्यालय से संबद्ध रहेंगे। इसके अलावा अधिशासी अभियंता बलराम मिश्रा को लोनिवि श्रीनगर से कार्यमुक्त करते हुए देहरादून स्थित मुख्यालय अटैच किया गया। अधिशासी अभियंता निर्भय सिंह को रुद्रप्रयाग के अलावा श्रीनगर का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।

  • कनिष्ठ अभियंता भी निलंबित

इस प्रकरण में प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए कनिष्ठ अभियंता रवि कोठियाल को भी निलंबित कर दिया गया है। शासन के निर्देश लोनिवि के विभागाध्यक्ष प्रमुख अभियंता अयाज अहमद ने निलंबन के आदेश जारी कर दिए।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Khatima Dharmantaran के 3 मामलों पर बड़ी कार्रवाई, SSP ने SIT गठित कर शुरू कराई जांच

खटीमा में धर्मांतरण के 3 मामलों पर पुलिस का...

Yamunotri धाम में आस्था के नाम पर बढ़ रहा यमुना नदी का प्रदूषण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Yamunotri Yamuna चारधाम यात्रा के दौरान...

Topics

Yamunotri धाम में आस्था के नाम पर बढ़ रहा यमुना नदी का प्रदूषण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Yamunotri Yamuna चारधाम यात्रा के दौरान...

Badrinath Highway पर पलटी चारधाम यात्रियों की बस, 7 घायल

एफएनएन, ऋषिकेश : Badrinath Highway उत्तराखंड के बदरीनाथ हाईवे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img